LIVE UPDATE

बिलासपुर में डायरिया प्रकोप : कई लोग अस्पताल में भर्ती, अस्पताल में मरीजों से मिले कलेक्टर

बारिश होने के बाद प्रदेश में डायरिया का प्रकोप बढ़ती जा रही है, दूषित पानी पीने की वजह से उलटी दस्त के साथ डायरिया तेजी से फ़ैल रहा है, बिलासपुर में डायरिया की चपेट में आने से यहां 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं,17 मरीजों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन गंभीर मरीजों का सिम्स में इलाज चल रहा है

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सुबह रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का हाल पूछे, इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल पाइपलाइन को सुधारने और नगर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर के टॉप टैक्स डिफॉल्टर्स बेनकाब: नगर निगम की हिट लिस्ट में गुंबर, टुटेजा, अग्रवाल समेत कई बड़े नाम, संपत्ति की होगी कुर्की…देखें लिस्ट
बिलासपुर के टॉप टैक्स डिफॉल्टर्स बेनकाब: नगर निगम की हिट लिस्ट में गुंबर, टुटेजा, अग्रवाल समेत कई बड़े नाम, संपत्ति की होगी कुर्की…देखें लिस्ट
March 30, 2026
बिलासपुर, 30 मार्च 2026. नगर निगम ने शहर के बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए टॉप डिफॉल्टर्स की सूची सार्वजनिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि अभी तक बिलासपुर जिले में 200 से ज्यादा डायरिया मरीजों की पहचान हो चुकी है, डायरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित इलाकों के 500 घरों का सर्वे किया गया है,

डॉक्टरों ने बताया कि यह समस्या दूषित पानी पीने से हुई है और इसके कारण डायरिया और उल्टी दस्त की शिकायतें हो रही हैं, उन्होंने लोगों को बरसात के मौसम में उबालकर पानी पीने से बचने की सलाह दी है, अगर तेज़ी से फ़ैल रहे डायरिया के कारणों की बात करें तो गंदा/मटमैला पानी और दूषित खाने पीने की चीज़ों से ये बीमारी फैलती हैं,

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
जानकारी के मुतबिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे के दौरान घरों में लगे नल के कनेक्शन आसपास के नालियों से होकर गुजरते मिले हैं, जिसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है. सर्वे में करीब 250 घरों तक टीम पहुंच चुकी है, प्रभावित इलाके के आसपास के क्षेत्र में बोर का भी सर्वे किया जाएगा, ताकि उससे पानी पीने वालों की जांच की जा सके,

ये खबर भी पढ़ें…
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
March 30, 2026
केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles