LIVE UPDATE

डिप्टी CM का दिल्ली दौरा : केंद्रीय मंत्रियों से मिले प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, कहा – रेल परियोजनाओं और 20 हजार PM आवास पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने आज दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव से मुलाकात की, इस दौरान उपमुख्यनत्री साव और शर्मा ने रेल मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और छत्तीसगढ़ की राजकीय गमछा पहनाया, साथ ही प्रदेश में चल रहे रेल परियोजनाओं को लेकर चर्चा की |

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने एक्स पोस्ट पर शेयर की है, अश्विनी वैष्णव ने पोस्ट शेयर कर लिखा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा से मुलाकात की और प्रदेश में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की |

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली प्रवास से लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि दिल्ली में रेल मंत्रीअश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे रेल परियोजनाओं के बारे में चर्चा की, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के बाद छत्तीसगढ़ में जैसी रेल कनेक्टिविटी होनी चाहिए, वैसी नहीं है. कई योजनाएँ तैयार हो रही हैं. जल्द ही रेल कनेक्टिविटी का छत्तीसगढ़ में विस्तार करेंगे,

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात को लेकर कहा कि प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा हुई. 20 हजार प्रधानमंत्री आवास के डीपीआर पर बात हुई, स्वच्छता के साथ पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई. मंत्री ने गंभीरता से बातों को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया है, इसके साथ ही धान संग्रहण केंद्रों में अनियमितताओं पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उसका वेरिफिकेशन हो रहा है, परमीसिबल लिमिट से अधिक शॉर्टेज पाया गया तो प्रशासन कार्रवाई करेगा,

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles