LIVE UPDATE

David Warner ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, ऐसा रहा है कॅरियर

David Warner. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, हालांकि, आईपीएल समेत अन्य लीगों में खेलते रहेंगे. डेविड वॉर्नर के नाम 49 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं. लेकिन अब इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है.

David Warner. बता दें कि 37 साल के डेविड वॉर्नर ने पहले ही एलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप होगा। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद दिग्गज के इंटरनेशनल करियर का अंत हो गया। अगर अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश से आज मैच में हार जाती तो सेमीफाइनल के लिए कंगारू टीम क्वालीफाई कर लेती। इससे डेविड वॉर्नर को मैच खेलने का मौका मिलता, लेकिन बांग्लादेश की हार से ऑस्ट्रेलिया का टूर्नामेंट में सफर खत्म हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026: आज LSG vs RR का मुकाबला, जानिए ताजा पॉइंट्स टेबल का हाल
IPL 2026: आज LSG vs RR का मुकाबला, जानिए ताजा पॉइंट्स टेबल का हाल
April 22, 2026
IPL 2026 का 32वां मैच आज Lucknow Super Giants और Rajasthan Royals के बीच लखनऊ के Atal Bihari Vajpayee Ekana...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डेविड वॉर्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, इसके बाद वह लगातार तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते रहे. हालांकि, डेविड वॉर्नर का टेस्ट करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन वनडे और टी20 फॉर्मेट में खासे कामयाब रहे. इसके अलावा इस डेविड वॉर्नर आईपीएल के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में शुमार हैं. इस खिलाड़ी की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2016 अपने नाम किया था. आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं

डेविड वॉर्नर ने 112 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया. जिसमें इस खिलाड़ी के नाम 44.6 की एवरेज से 8786 रन बनाए. डेविड वॉर्नर के नाम टेस्ट फॉर्मेट में 3 दोहरा शतक के अलावा 26 शतक दर्ज है. इसके अलावा वह 1 बार 300 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. साथ ही इस बल्लेबाज ने टेस्ट मैचों में 37 फिफ्टी जड़े.

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
April 25, 2026
IPL 2026 में आज 25 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट फैंस के लिए दिन बेहद रोमांचक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में डेविड वॉर्नर ने 97.26 की स्ट्राइक रेट और 45.01 की एवरेज से 6932 रन बनाए. वनडे मैचों में उन्होंने 22 शतक जड़े. साथ ही 33 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए 110 टी20 मैचों में डेविड वॉर्नर ने 139.77 की स्ट्राइक रेट और 40.52 की एवरेज से 6565 रन बनाए. इस फॉर्मेट में डेविड वॉर्नर के नाम 1 शतक के अलावा 28 अर्धशतक दर्ज है,

 

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
May 2, 2026
Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles