LIVE UPDATE

स्वदेशी मेले में उमड़ रही भीड़ : चित्रकला में बच्चों ने पर्यावरण को लेकर जताई चिंता, कहा – समझें अपना कर्तव्य, दें स्वच्छता को बढ़ावा


बिलासपुर। साईंस कॉलेज मैदान सरकंडा में चल रहे स्वदेशी मेले में तीसरे दिन रविवार को चित्रकला व रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दो सौ बच्चों ने उत्साह से भाग लिया एवं दी गई थीम पर्यावरण पर एक से बढ़कर एक चित्र उकेरे। कुछ प्रतिभागियों ने पर्यावरण को लेकर चित्र बनाने के साथ अपनी भावनाएं भी व्यक्त की जो कि काफी रोचक व संदेशात्मक रहा।


प्रतियोगिता प्रभारियों ने बताया कि दोनों प्रतियोगिता में डेढ़-डेढ़ घंटे का समय दिया गया था। अलग-अलग समय में होने के कारण प्रतिभागियों ने थीम पर बेहतर ढ़ंग से चित्र उकेर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। सभी भावनाशील बच्चों की यही गुहार थी कि समय रहते पर्यावरण को बचाएं। अपने आसपास को स्वच्छ रखें एवं इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करें। प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है, इसलिए प्रकृति के प्रति भी अपना कर्तव्य समझें। 11 वर्षीय आरना पाठक का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग ज्यादातर साइकिल व बैल गाड़ी का उपयोग करते हैं। ग्रामीण अपने तालाब, कुंओं को धरोहर समझ कर कभी उसे गंदा नहीं करते हैं, पर शहरों में ऐसा नहीं है। शहर के तालाबों को बार-बार सफाई कराने बाद भी उसे पन्नी, फूल सहित अन्य चीजें फेंक कर पुन: प्रदूषित कर दिया जाता है। जबकि उसे साफ रखना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। वहीं वाहन भी भरपुर मात्रा में चलता है। इससे प्रदूषण ज्यादा फैल रहा है। अपेक्षा है लोग उनकी गुहार को गंभीरता से लेंगे। वह अपने चित्रकला के माध्यम से शहरवासियों के सामने यही सब बातें रखी। निर्णायक की भूमिका में डॉ सुषमा पंडया, डॉ पिंकी गौड़, शत्रुहन सिंह चित्रकला, क्षमा सिंह व एन कल्पना रंगभरो रहीं। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने मेले में टूर एंड ट्रेवल बाजार का उदघाटन किया। इस मौके पर भूपेंद्र सवन्नी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय मित्तल उपस्थित थे। इन सभी ने मेले का अवलोकन भी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


न हो प्रकृति के साथ छेड़छाड़
प्रतिभागी अंचल साहू ने अपने चित्र के बीच में हरा-हरा वसुंधरा, ये नीला-नीला गगन हमारा प्यारा देश लिखकर प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करने एवं अनुष्का रजक ने पर्यावरण ही जीवन है। पृथ्वी को सुरक्षित रख अपने जीवन को सुरक्षित रखने की बात कही। बच्चों की तरफ से पर्यावरण, प्रकृति को लेकर इस तरह का आगाह करना बहुत ही सराहनीय है। इस पर विचार कर सभी को पर्यावरण बचाने आगे आना चाहिए।


इनका रहा सहयोग
आज के कार्यक्रम में अरूणा दीक्षित, नीता श्रीवास्तव, किरण मेहता, अन्नपूर्णा तिवारी, शोभा कश्यप, मीना गोस्वामी, मीनाक्षी बोबर्डे, किरण सिंह, प्रभा बाजपेयी, अर्चना कर्डेकर, जया धर, गीतारजक, स्वाती गुप्ता, मनीषा तिवारी,बिंदु सौम्या , दीप्ति, निधी तिवारी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
देशभक्ति व फिल्मी गीतों की दी गई प्रस्तुति
रविवार शाम को वाइस ऑफ बिलासपुर जूनियर गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागी पलक कश्यप, मेघा पाण्डेय, यशिका प्रसाद, तनिष्क वर्मा, अभिज्ञान शुक्ला, समर्थ शर्मा, रूही पाण्डेय, अदविका यादव, देवांश यादव, समृद्धि कश्यप सहित अन्य बच्चों ने लय ताल के साथ देशभक्ति, भक्तिमय एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल बनाया। इससे श्रोता भी झूमने मजबूर हो गए। कार्यक्रम का सबसे छोटा प्रतिभागी आरुष नामदेव ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अंकिता मेहता ने किया। निर्णायक के रूप में संदीप गुप्ता एवं अर्पिता चटर्जी उपस्थित रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles