CM भूपेश पहुंचे बिलासपुर….शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल….5 घंटे रहेंगे शहर में…..देखिए मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंच चुके है, मुख्यमंत्री समेत मंत्री मंडल के मंत्री भी बिलासपुर पहुंचे है, मुख्यमंत्री आज शहर में लगभग पांच घंटे रहेंगे, इस दौरान वे शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे | मुख्यमंत्री बहतराई स्टेडियम का लोकार्पण और हाकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। वही इसके बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे | इसके साथ ही वे कबीर भजन कार्यक्रम में शामिल होंगे |

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने बिलाससपुर दौरे पर वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वे लगभग पांच घंटे शहर में रहेंगे | मुख्यमंत्री बहतराई स्टेडियम का लोकार्पण और हाकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट का उद्घघाटन करेंगे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकारों के शपथ ग्रहण समारोह में भी शिरकत करेंगे।

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम को स्व. लखीराम अग्रवाल आडिटटोरियम में कबीर भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे | इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दस महंत, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, संस्कृति मंतीर ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले, विधायक शैलेश पांडेय, डॉ रेनू जोगी, रजनीश सिंह विधायक, विधायक रश्मि सिंह ठाकुर, विधायक धरमजीत सिंह ठाकुर |

वही मुख्यमंत्री स्टेडियम से पांच बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर सिम्स आडिटोरियम पहुंचकर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे | शाम सात बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp