CM भूपेश दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना, वित्त मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल….राहुल गांधी से भी कर सकते हैं मुलाकात


दिल्ली में वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है, वे दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगे | मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा गया है, समय मिलने के बाद वे राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते है |

वही मीडिया द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निर्भर करता है, वही प्रदेश के मंत्रियों के प्रभार बदले जाने पर उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों के प्रभार मिलेगा तो उसमें विभागीय कसावट भी आएगी और समीक्षा भी होगी । इसलिए ही प्रभार बदला गया है । मंत्री लोग ज्यादा से ज्यादा दौरा करें । प्रदेश में लोगों से मिले जुले समस्याओं से उनको जानकारी हो तो निश्चित तौर पर कसावट आएगा। लोकसभा चुनाव के समय प्रभार दिया था । अब चुनाव हो गया है । इस कारण से दूसरे जिले दिए गए हैं ।

बता दें कि कल बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मंत्रियों के प्रभार बदलते हुए उन्हें नए जिलों के प्रभार सौपे गए थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp