LIVE UPDATE

CM भूपेश के फटकार के बाद जागा निगम प्रशासन….कमिशनर पांडेय ने सीवरेज के कार्यों का लिया जायजा….ठेकेदार को तीन माह में सड़क कम्प्लीट करने के दिए निर्देश… सिंप्लेक्स कंपनी को भेजा पत्र

नगर विधायक शैलेश पांडेय द्वारा सीवरेज के मुद्दे को सदन में उठाने के बाद इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों बिलासपुर क्षेत्र के विधायकों, महापौर, निगम प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ रिव्यु मीटिंग ली थी | बैठक में मुख्यमंत्री ने सीवरेज योजना की लेटलतीफी पर अपनी नाराजगी जताते हुए अफसरों को योजना में बचे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे | जिसके बाद सकते में आए निगम प्रशासन ने आज शहर में चल रहे सीवरेज परियोजना कार्यों का जायजा लिया।

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने आज सोमवार को मिट्टी तेल गली, व्यापार विहार स्मार्ट सड़क व विद्या नगर व कतियापारा में सीवरेज के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आने वाले तीन माह के अंदर स्मार्ट सड़कों के कार्य को पूर्ण करने के दिए। इसी तरह विद्या नगर में सिवरेज के कार्यों में बेरिकेट्स व सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने और धीमी गति से चल रहे कार्यों पर जमकर नाराजगी लगाई। इस दौरान उन्होंने सिंप्लेक्स कंपनी के मैनेजर को पत्र भेजकर बुलाने और मीटिंग फिक्स करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर में चल रहे कार्यों का कमिश्नर  प्रभाकर पाण्डेय द्वारा लगातार मानिटरिंग की जा रही है। सोमवार को कार्यालयीन अवकाश होने के बावजूद उन्होंने सड़क निर्माण व सिवरेज के कार्यों का जायजा लिया। सबसे पहले कमिश्नर  पाण्डेय मिट्टी तेल गली में चल रहे स्मार्ट सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर ड्राइंग डिजाइन देखा। निगम के कार्यपालन अभियंता  पीके पंचायती, सुरेश बरूआ ने कमिश्नर पाण्डेय को सड़क निर्माण की तकनीकी जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमिश्नर पाण्डेय ने ठेकेदार को जल्द सड़क निर्माण पूर्ण करने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद व्यापार विहार में चल रहे स्मार्ट सड़क निर्माण को देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यस्तम सड़क होने और आवागमन लोगों को परेशानी को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण को व्यवस्थित तरीके से करने के साथ आने वाले तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही निर्माण में सिवरेज लाइन के संबंध में कुछ तकनीकी दिक्कतें आने की बात ठेकेदार ने कही। इस पर कमिश्नर  पाण्डेय ने ईई पीके पंचायती को ठेकेदार के सभी तरह की दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान आने वाले 20 दिनों में 600 मीटर सड़क निर्माण को तय शुदा प्लानिंग के तहत पूर्ण करने की बात कमिश्नर पाण्डेय ने कही।

वही कांग्रेस नेता शेख गफ्फार ने नाला निर्माण में तकनीकी खामी होने और बरसात में पानी भरने सहित ठेकेदार के कर्मियों द्वारा यहां के निवासियों से दुर्व्यवहार करने की बात कही गई। इस पर कमिश्नर पाण्डेय ने नाला निर्माण के संबंध में कालोनियों के नाली के लेबल से व्यापारा विहार ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ने की बात कही। इसी तरह ठेकेदार के किसी भी कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की दुर्व्यवहार करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

कमिशनर  पाण्डेय विद्या नगर पहुंचे। यहां गायत्री मंदिर के पास सिवरेज का कार्य चल रहा था। निरीक्षण के दौरान दोनों स्थलों में सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण नहीं होने के साथ बेरिकेट्स नहीं होने पर सिंप्लेक्स के अधिकारी व निगम के उपअभियंता को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाजे जहां पर भी सिवेरज में पाइप डालने का कार्य चल रहा है, वहां चारो तरफ को पर्याप्त बेरिकेट्स लगाकर घेरने के निर्देश दिए।

वही सीवरेज के कार्यों में मेन पाइप लाइन डालने से लेकर, पाइप जोड़ने, घरों से कनेक्ट करने और टेस्टिंग करने संबंधित कार्यों में लेटलतीफी होने पर उपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सिंप्लेक्स कंपनी के मैनेजर बुलाने और बैठक करने के निर्देश कमिश्नर  पाण्डेय ने दिए। इसके बाद कमिश्नर  पाण्डेय कतियापारा पहुंचे यहां चैंबर टेस्टिंग कार्यों का जायजा लिया और टीम बढ़ाने के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपअभियंता श्रीकांत नायर, प्रिया सिंह, विकास पात्रे उपस्थित थे।

 

Related Articles