LIVE UPDATE

CM भूपेश कल झारखण्ड, उत्तरप्रदेश और नई दिल्ली के दौरे पर, आमसभा समेत कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानी 22 अक्टूबर को झारखण्ड, उत्तरप्रदेश और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा झारखण्ड के बोकारो के लिए रवाना होंगे । श्री बघेल वहां से जामताड़ा जिला मुख्यालय पहुंचकर वहां आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बोकारो से कानपुर (उत्तरप्रदेश) आएंगे और यहां अपरान्ह 3.30 बजे किदवई नगर में आयोजित अभिनंदन समारोह और शाम 5 बजे लाजपत भवन लॉन मोतीझील में आयोजित ‘शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती समारोह’ तथा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।  मुख्यमंत्री कानपुर से कार द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचकर विशेष विमान द्वारा रात्रि 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles