LIVE UPDATE

CIMS आगजनी : शिफ्टिंग के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा….अन्य बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में किया गया शिफ्ट

सिम्स में आगजनी की घटना के बाद शिफ्टिंग के दौरान एक शिशु की मौत की खबर निकलकर सामने आ रही है, हालाँकि बच्चे की स्थिति जन्म के दौरान से ही नाजुक बताई जा रही थी, शिफ्टिंग के दौरान अफरा तफरी मचने से स्थिति बिगड़ने की खबर है | वही अन्य बच्चों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है |

बता दे कि आज मंगलवार की सुबह रेडियोलॉजी विभाग में जनरेटर कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी, जिसके चलते पीडियाट्रिक और आर्थोपेडिक के साथ एनआईसीयू में धुआं भर गया था | इसके बाद सिम्स प्रबंधन ने तत्काल सभी बच्चों को रूम से बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया | शिफ्टिंग के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई | नवजात बच्चे की मौत की पुष्टि सिम्स के डॉ बीपी सिंह ने की है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिम्स की डॉक्टर के अनुसार बच्चे की मौत बीमारी से होना बताया जा रहा है | डॉक्टर ने बताया कि शिशु को सेप्टीसीमिया बीमारी थी, जिसके कारण शिशु की मौत हुई है | उन्होंने बताया कि शिशु गंभीर हालत में ही सिम्स में भर्ती था, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धुंआ कमरे में भरने से पहले सभी बच्चों को सुरक्षित निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles