LIVE UPDATE

CG DA Hike: श्रमिकों के लिए बड़ी राहत-छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, जानिए अब कितना मिलेगा…

अनुराग कुमार, रायपुर। CG DA Hike: छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों के लिए राहत बड़ी की खबर आई है। राज्य सरकार ने महंगाई के बढ़ते असर को देखते हुए श्रमिकों के महंगाई भत्ते (DA) और न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इससे अब मजदूरों की महीने की आय में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा।

क्या है नया फैसला?

छत्तीसगढ़ के श्रमायुक्त Him Shikhar Gupta ने न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत नई दरें जारी की हैं। ये बदलाव प्रदेश के 45 अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले श्रमिकों पर लागू होंगे। लेबर ब्यूरो शिमला के औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 के बीच 11.28 अंकों की औसत बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी आधार पर श्रमिकों के महंगाई भत्ते में ₹226 प्रति माह की वृद्धि की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा विधायक पर FIR; विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप
CG-भाजपा विधायक पर FIR; विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप
May 28, 2026
अंबिकापुर, 28 मई 2026. सीतापुर में नायब तहसीलदार से कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीतापुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अलग-अलग सेक्टर के लिए कितना बढ़ा भत्ता?

कृषि क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सूचकांक में 34 अंकों की वृद्धि के चलते ₹170 प्रतिमाह का इजाफा हुआ है। वहीं अगरबत्ती उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों के लिए ₹8.53 प्रति हजार अगरबत्ती के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी।

अब कितना मिलेगा वेतन?

नई दरों के लागू होने के बाद श्रमिकों के वेतन में भी बदलाव किया गया है। जिसमें,

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
May 28, 2026
बेमेतरा, 28 मई 2026. बेमेतरा में जनहितकारी योजनाओं को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिलने जा रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अकुशल श्रमिक (Unskilled Workers)

  • जोन A: 11,402
  • जोन B: 11,142
  • जोन C: 10,882

अर्द्धकुशल श्रमिक (Semi-Skilled Workers)

  • जोन A: 12,052
  • जोन B: 11,792
  • जोन C: 11,532

कुशल श्रमिक (Skilled Workers)

  • जोन A: 12,832
  • जोन B: 12,572
  • जोन C: 12,312

उच्च कुशल श्रमिक (Highly Skilled Workers)

  • जोन A: 13,612
  • जोन B: 13,352
  • जोन C: 13,092

दैनिक वेतन भी बढ़ा

नई व्यवस्था के तहत दैनिक मजदूरी भी बढ़ाकर ₹419 से ₹524 के बीच कर दी गई है। जो श्रेणी और जोन के अनुसार तय होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
May 28, 2026
रायपुर, 28 मई 2026. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की हालत बिगड़ गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles