LIVE UPDATE
Trending

Chhattisgarh bijapur naxal attack : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- ये लड़ाई रुकेगी नहीं, लड़ाई को अंजाम तक ले जाएंगे, दोगुनी गति से आगे बढ़ेगी, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं

नक्सल मुद्दे पर हाई लेवल मीटिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक ले जाएंगे। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं।

बैठक के बाद अमित शाह ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग की गई. गृह मंत्री शाह ने कहा ​कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा । फोर्स से बात में यह साफ है कि जवानों का मनोबल कम नहीं हुआ । नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, लगातार कैंप स्थापित किया जा रहा है, और नए कैंप खोले जाएंगे, विकास और नए कैंप की वजह से नक्सली बौखलाए हुए हैं। उसी के झल्लाहट में नक्सली इस तरह के वारदात को अंजाम दे रहे हैं, नक्सलियों के मांद में घुसकर हमला किया जाएगा। मैं भारतवासी को बताना चाहता हूं कि ये लड़ाई नहीं रुकेगी |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि सरकार आदिवासी नेताओं के सुझाव मानकर काम कर रही है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई । अमित शाह ने आगे कहा कि देश को विश्वास दिलाना चाहता ​हूं कि लड़ाई तेज होगी और विजय होगी। गृह मंत्री ने कहा कि कई अहम विषयों को लेकर चर्चा हुई है। जो जवान शहीद हुए है उनके परिवार को और उनके बलिदान को पूरा देश भूला नहीं सकता. फिर से एक बार शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने चाहता हूं. उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. विकास के मोर्चे पर ढेर सारे काम हुए. कोरोना की वजह से गति थोड़ी प्रभावित हुई है. बैठक में जितने भी सुझाव मिले हैं उन पर कार्रवाई चालू है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नक्सली विरोधी अभियान को आगे ले जाएगी.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ये घटना सबको झकझोर कर रख दिया है. साथ ही ये मुठभेड़ नहीं ये युद्ध है. लगातार जवान लड़ते हैं. पहली बार ऐसा हुआ है कि जवान नक्सलियों के हथियार भी लाये है. ये सूचना भी मिल रही है कि नक्सलियों की भारी क्षति हुई है. चार ट्रैक्टर में भर के नक्सलियों ने अपने साथी को ले गए है. कुछ दिन में आंकड़ा साफ हो जाएगा. हम कैंप लगातार स्थापित करेंगे. और जो भी कनेक्टिविटी है उसको रोक नहीं जाएगा, लगातार चालू रहेगी

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *