Chhattisgarh Assembly Speaker : पूर्व सीएम रमन सिंह बने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष…सीएम, नेता प्रतिपक्ष ने रखा प्रस्ताव, भूपेश ने किया समर्थन….निर्विरोध चुने गए
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है. नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मिलकर रमन सिंह को आसंदी तक लेकर गए.
छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा. जिसका अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया. सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है.
ये खबर भी पढ़ें…

CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...









