LIVE UPDATE

CG विधायकों का शपथ ग्रहण : सीएम, डिप्टी सीएम, नेता प्रतिपक्ष समेत कई विधायकों ने छत्तीसगढ़ी, तो इन विधायकों ने संस्कृत में ली शपथ

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शपथ सत्र का आगाज हो चुका है। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं | प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने ने सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विधायक पद की शपथ दिलाई। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लिया।

छत्तीसगढ़ी में इन्होने ली शपथ
बिल्हा से भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला, अकलतरा से कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह, मस्तूरी से कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया, जांजगीर से कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप, चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू, पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश, सरायपाली से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद, बसना से भाजपा विधायक संपत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. रायगढ़ से भाजपा विधायक ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. खरसिया से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी, विधायक धर्मजीत सिंह ने भी ली छत्तीसगढ़ी में शपथ. रामपुर से कांग्रेस विधायक फूलसिंह राठिया और कोरबा से भाजपा विधायक लखनलाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ी शपथ ली. पाली-तानाखार से गोंगपा विधायक तुलेश्वर मरकाम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. मरवाही से भाजपा विधायक प्रणव मरपच्ची ने शपथ ली. कोटा से कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने शपथ ली. मुंगेली से भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहिले ने शपथ ली. खल्लारी से कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव, महासमुंद से भाजपा योगेश्वर राजू सिन्हा ने शपथ ली. बिलाईगढ़ से कांग्रेस विधायक कविता प्राणलहरे, कसडोल से कांग्रेस विधायक संदीप साहू, बलौदाबाजार से भाजपा विधायक टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने शपथ ली. धरसींवा से भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. रायपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने शपथ ली. रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक राजेश मूणत ने शपथ ली. रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने शपथ ली. रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. डौंडीलोहारा से कांग्रेस विधायक अनिला भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. पाटन से कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी शपथ ली. गुंडरदेही से कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. दुर्ग ग्रामीण से भाजपा विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. दुर्ग शहर से भाजपा विधायक गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली.

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन्होने संस्कृत में ली शपथ
लैलूंगा से भाजपा विधायक विद्यावती सिदार ने संस्कृत में शपथ ली. वहीं कटघोरा से भाजपा विधायक प्रेमचंद पटेल ने संस्कृत में शपथ ली. आरंग से भाजपा विधायक गुरु खुशवंत सिंह संस्कृत शपथ ली. दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक चैतराम अटामी ने संस्कृत में शपथ ली.

इन्होने हिंदी में ली शपथ
कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने हिंदी में शपथ ली. कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने हिंदी में शपथ ली. भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने हिंदी में शपथ ली. अभनपुर से इंद्रकुमार साहू ने शपथ ली. राजिम से भाजपा विधायक रोहित साहू ने शपथ ली. बिन्द्रानवागढ़ से कांग्रेस विधायक जनकराम ध्रुव ने शपथ ली. सिहावा से कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम ने शपथ ली. कुरूद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने शपथ ली. धमतरी से कांग्रेस विधायक ओंकार साहू ने शपथ ली. बालोद से कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने शपथ ली.   भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने शपथ ली. वैशालीनगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने शपथ ली. अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने शपथ ली. साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने शपथ ली. नवागढ़ से भाजपा विधायक दयालदास बघेल ने शपथ ली. पंडरिया से भाजपा विधायक भावना बोहरा ने शपथ ली. खैरागढ़ से कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा ने शपथ ली. डोंगरगढ़ से कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने शपथ ली. राजनांदगांव से भाजपा विधायक डॉ. रमन सिंह ने शपथ ली. खुज्जी से कांग्रेस विधायक भोलाराम साहू ने शपथ ली. मोहला-मानपुर से कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी ने शपथ ली. भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी ने शपथ ली. कांकेर से भाजपा विधायक आशाराम नेताम ने छत्तीसगढ़ी शपथ ली. केशकाल से भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने शपथ ली. कोंडागांव से भाजपा विधायक लता उसेंडी ने संस्कृत में शपथ ली. नारायणपुर से भाजपा विधायक केदार कश्यप ने संस्कृत में शपथ ली. जगदलपुर से भाजपा विधायक किरणदेव ने शपथ ली. चित्रकोट से भाजपा विधायक विनायक गोयल ने शपथ ली. बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने शपथ ली. कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने शपथ ली.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles