CG की बेटी रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना से मिली नई पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होंगी सम्मानित अतिथि


रायपुर, 6 अगस्त 2026। धमतरी जिले के नवागांव की रहने वाली रेणुका गोस्वामी को 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ की बेटियों, ग्रामीण युवाओं और कौशल विकास की बड़ी सफलता बताया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रेणुका गोस्वामी ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के तहत प्रशिक्षण लेकर अपने जीवन को नई दिशा दी और आज अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है।

रेणुका गोस्वामी ने वर्ष 2018 में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। वर्तमान में वे रायपुर की एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और करीब 40 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन प्राप्त कर रही हैं। उनकी सफलता से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रेणुका गोस्वामी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण अंचल के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति भवन में रेणुका गोस्वामी की उपस्थिति प्रदेश की बेटियों और युवाओं का उत्साह बढ़ाएगी तथा अन्य युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp