CGPSC भर्ती घोटाला : पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और एसके गोयल को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड, विशेष कोर्ट ने सुनाया फैसला


CGPSC भर्ती घोटाले मामले में तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पॉवर इस्पात के डायरेक्टर एसके गोयल को आज विशेष कोर्ट में पेश किया गया. विशेष कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोनों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इससे पहले इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 7 दिनों के लिए सीबीआई रिमांड में भेजा था.अब इस मामले की सुनवाई 7 दिसम्बर को होगी।

सीबीआई ने CGPSC भर्ती घोटाले मामले में सीबीआई ने तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG रोजगार मेला : प्राइवेट सेक्टर में 1262 पदों पर होगी भर्ती, रायपुर, बिलासपुर समेत इन जिलों के कंपनियों ने मंगाई आवेदन

बता दें कि सीबीआई ने तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य बेटों, बेटी, रिश्तेदारों और परिचितों को जिला कलेक्टरों, डिप्टी एसपी के बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची में डालने के आरोप में FIR दर्ज किया था। इन सभी पर आरोप है कि 2020-22 के दौरान जिला कलेक्टरेट और डिप्टी एसपी के पदों पर तत्कालीन अध्यक्ष, अधिकारियों और राजनेताओं के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों महत्वूपर्ण पदों पर नियुक्ति की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp