LIVE UPDATE

CG- Vyapam में भर्ती परीक्षा:  व्यापम ने जारी की परीक्षा का तारीख, कब-कब होगी भर्ती परीक्षा, देखिये व्यापम का एग्जाम कैलेंडर

व्यापम द्वारा विभिन्न पदों की लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां घोषित

रायपुर, 16 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन व्यापम की वेबसाईट पर आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए संभावित तिथियां घोषित कर दी गई है। जिसमें सहायक ग्रेड-3 (एचएजी23) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के लिए 28 जुलाई 2024 को सुबह, प्रयोगशाला सहायक (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला तकनीशियन (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।

इसी तरह छात्रावास अधीक्षक (टीएचएस24) श्रेणी ‘द‘ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास की परीक्षा 15 सितंबर 2024 सुबह, प्रयोगशाला तकनीशियन (एचईएलटी24) उच्च शिक्षा संचालनालय 29 सितंबर 2024 सुबह, मत्स्य निरीक्षक (एफएफआई24) संचालनालय मछली पालन विभाग 29 सितंबर 2024 संध्या, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला सहायक (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में टोल महंगा: 1 अप्रैल से ₹5 से ₹20 तक बढ़ेगा दाम, एनुअल पास पर इतने रुपए का अतिरिक्त भार
CG में टोल महंगा: 1 अप्रैल से ₹5 से ₹20 तक बढ़ेगा दाम, एनुअल पास पर इतने रुपए का अतिरिक्त भार
March 30, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ के वाहन चालकों के लिए एक बार फिर सफर महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles