LIVE UPDATE
Trending

CG-TET में आवेदन अब 10 सितंबर तक : छत्तीसगढ़ व्यापमं ने 4 दिन बढ़ाई अंतिम तिथि….परीक्षा 18 सितंबर को ही

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा-CG TET के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चार दिन आगे बढ़ा दी है। अब इसके लिए 10 सितम्बर की आधी रात तक आवेदन किया जा सकता है। इसकी परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि 18 सितम्बर को ही कराई जाएगी।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की इस परीक्षा के लिए 23 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितम्बर तय की गई थी। इस बीच राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के अवर सचिव की ओर से एक पत्र भेजकर कहा गया कि उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के बाद शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स-TTC में अध्ययनरत लोग भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हाेने की पात्रता रखते हैं। ऐसे में उन्हें भी शामिल किया जाए। इन विद्यार्थियों को भी मौका देने के लिए व्यापमं ने आवेदन की अंतिम तिथि में चार दिन की वृद्धि कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
May 14, 2026
CG News: दिल्‍ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की अहम बैठक हुई है....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 सितम्बर को प्रदेश के सभी 28 जिला मुख्यालयों में बने केंद्रों पर इसकी परीक्षा होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चलनी हैं। यह पेपर केवल कक्षा पांच तक अध्यापन के लिए होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक होनी है। यह पेपर 6वीं से 8वीं तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए है। इस परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाना है।

अधिकारियों का कहना है, शिक्षा का अधिकार कानून के तहत यह परीक्षा शिक्षक नियुक्त होने के लिए अनिवार्य योग्यता है। यह परीक्षा केवल शिक्षक बनने की पात्रता तय करेगा। इसे शिक्षक नियुक्ति का आदेश नहीं माना जा सकता। एक बार परीक्षा पास करने के बाद पात्रता आजीवन बनी रहेगी। अंक सुधार के लिए बाद की परीक्षा दिया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसी परीक्षा तीसरी बार आयोजित की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा के लिए योग्यता क्या है

प्राइमरी कक्षा के लिए

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • कम से कम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा-चाहे उसे किसी नाम से जाना जाए।
  • अथवा कम से कम 45% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद विनियम के अधीन हो।
  • अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक-बीएलएड। कम से कम 50% अंकों के साथ विशेष शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा।
  • अथवा स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा। अथवा कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और बीएड। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर पाएंगे।

अपर प्राइमरी कक्षाओं के लिए

  • स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा-चाहे उसे किसी नाम से जाना जाता हो।
  • अथवा कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और शिक्षा स्नातक-बीएड। अथवा कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक और बीएड-जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद विनियम के अधीन हो।
  • अथवा कम से कम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में चार वर्षीय स्नातक-बीएलएड। अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और चार वर्षीय बीए/ बीएससी-एड या बीए-एड/बीएससी-एड।
  • अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक और बीएड -विशेष शिक्षा। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर पाएंगे।

पात्रता के लिए 60% अंक अनिवार्य

इस परीक्षा में पात्रता के लिए कम से 60% अंक लाना अनिवार्य है। लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और नि:शक्त श्रेणी के लोगों के लिए यह सीमा 50% अंकों की है। न्यूनतम अंक अथवा उससे अधिक अंक पाने वालों को यह प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इससे कम अंक पाने वालों को केवल अंक पत्र दिया जाएगा। शिक्षक चयन के समय इस परीक्षा के अंक अधिभार के रूप में प्रयोग में लाए जा सकते हैं। इसका निर्धारण नियुक्ति के समय ही होगा।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles