LIVE UPDATE

CG Teacher Suspend : नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने किया सस्पेंड

CG Teacher Suspend. छत्तीसगढ़ के कांकेर में शराबी शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है, सहायक  शिक्षक पंकज उइके का बीते दिनों शराब पीकर स्कूल आने का वीडियो वायरल हुआ था। पंकज उइके के विरूद्ध खण्ड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर से प्राप्त प्रतिवेदन एवं संलग्न फोटो/विडियो के आधार पर शराब का सेवन कर नशे की हालत में शाला आना पाया गया है। इसके बाद डीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की है |

CG Teacher Suspend. मिली जानकारी के कांकेर के प्राथमिक शाला पुत्तरपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक पंकज उइके रोजाना नशे की हालत में स्कूल आता था। जिसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई की गई है, खण्ड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर से प्राप्त प्रतिवेदन एवं संलग्न फोटो/विडियो के आधार पर पंकज उइके द्वारा शराब का सेवन कर नशे की हालत में शाला आना पाया गया है, जिसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पंकज उइके को निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नियुक्ति ब्रेकिंग: बिलासपुर विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. ललित प्रकाश पाटेरिया संभालेंगे जिम्मेदारी
नियुक्ति ब्रेकिंग: बिलासपुर विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. ललित प्रकाश पाटेरिया संभालेंगे जिम्मेदारी
March 30, 2026
बिलासपुर, 30 मार्च 2026. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल द्वारा डॉ. ललित प्रकाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक के खिलाफ स्वेच्छाचारिता एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता की श्रेणी में आने के साथ ही छ. ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम 1,2,3 के विपरीत होने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड अंतागढ़ नियत किया जाता है एवं निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG में टोल महंगा: 1 अप्रैल से ₹5 से ₹20 तक बढ़ेगा दाम, एनुअल पास पर इतने रुपए का अतिरिक्त भार
CG में टोल महंगा: 1 अप्रैल से ₹5 से ₹20 तक बढ़ेगा दाम, एनुअल पास पर इतने रुपए का अतिरिक्त भार
March 30, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ के वाहन चालकों के लिए एक बार फिर सफर महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles