CG-रफ्तार ने छीन ली जिंदगी: ट्रेलर ने महिला बाइक राइडर को कुचला, मुंबई की 24 साल की रिद्धि की दर्दनाक मौत


कांकेर। नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई निवासी 24 वर्षीय महिला बाइक राइडर की मौत हो गई। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ। रायपुर से कांकेर की ओर जा रहे करीब 20 बाइक राइडर्स के समूह में शामिल रिद्धि ठक्कर की बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

ट्रेलर की टक्कर से गंभीर घायल

जानकारी के मुताबिक करीब 20 बाइक राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर की ओर जा रहा था। धमतरी के बाद समूह के कुछ बाइक राइडर्स आगे निकल गए, जबकि रिद्धि ठक्कर समेत तीन बाइक राइडर्स पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास ट्रेलर ने रिद्धि की बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उनके साथ यात्रा कर रहे बाइक राइडर्स और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

चारामा से धमतरी किया गया रेफर

प्रारंभिक उपचार चारामा में किए जाने के बाद रिद्धि की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर किया गया। उन्हें धमतरी के श्री राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

साथियों में पसरा मातम

रिद्धि की मौत की खबर मिलते ही उनके साथ बाइक यात्रा कर रहे अन्य राइडर्स में मातम पसर गया। कुछ देर पहले तक साथ सफर कर रहे साथी हादसे के बाद गमगीन हो गए। बताया जा रहा है कि सभी बाइक राइडर्स एक साथ रायपुर से कांकेर की ओर यात्रा कर रहे थे।

ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे में शामिल ट्रेलर और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp