LIVE UPDATE

CG Sarangarh Accident News: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 3 लोगों की मौत, कईयों की हालत गंभीर



CG Sarangarh Accident News. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ भिलाईगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना घटित होने का मामला सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन जंगल में बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 की मौके होने की बात सामने आई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल है। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के जानकारी मिलने बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है,घटना बरमकेला जंगल के पास की बताया जा रहा है, और सभी मजदूर एक ही गांव खैरझीटी गांव के रहने वाले है।

CG Sarangarh Accident News. मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर संभाग सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतगर्त 20- 25 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर सारंगढ़ के बरमकेला क्षेत्र की ओर जा रहे थे, तभी जंगल रोड के पास मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई, तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई, इस हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई है, वही 20 लोग घायल हो गए है, स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों का सारंगढ़ अस्‍पताल पहुंचाया गया है, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है, पुलिस ने शव को बरामद कर घटना की जाँच शुरू कर दी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp