LIVE UPDATE

IAS Devi Sharan Upadhyay : IAS डीएस उपाध्याय सस्पेंड, इस मामले में राज्य सरकार ने लिया एक्शन, जानें इनकी पूरी कुंडली

IAS Devi Sharan Upadhyay: योगी सरकार ने IAS अफसर देवी शरण उपाध्याय को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निलंबित कर दिया है।

IAS Devi Sharan Upadhyay. योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत आईएएस देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले उन्हें न्यायिक राजस्व परिषद सदस्य के पद से हटाकर प्रतीक्षारत किया गया था. उनपर अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में मनमाने ढंग से आदेश देने का आरोप है.

आपको बता दें उन्हें जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी. उन्होंने अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टे को मनमाने तरीके से बहाल कर दिया था. अलीगढ़ जिला प्रशासन ने पट्टे को नियम विरुद्ध देने पर खारिज करने की संस्तुति की थी. जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद पूरा मामला राजस्व परिषद पहुंचा था. जिला प्रशासन की स्पष्ट संस्तुति के बाद भी उन्होंने इन पट्टों को बहाल करने का आदेश पारित कर दिया. जिसके बाद अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने इसकी उच्च स्तरीय शिकायत की थी. जिसके बाद उन्हें 13 जुलाई को पद से हटते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया था. बता दें कि देवी शरण उपाध्याय 2012 के आईएएस अफसर हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अलीगढ़ के मंडलायुक्त की शिकायत पर हुई कार्रवाई

अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने उच्च अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी। नियुक्ति विभाग ने 13 जुलाई को उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान वह राजस्व परिषद से संबंद्ध रहेंगे। इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित कर दी गई है।

2012 बैच के IAS अधिकारी हैं देवी शरण

देवी शरण उपाध्याय 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं। जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद प्रयागराज के पद पर नियुक्त किया गया था। उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अलीगढ़ जिला प्रशासन ने नियमों के विरुद्ध दिए गए इन पट्टों को रद्द करने की सिफारिश की थी। यह मामला राजस्व परिषद के पास गया था, जहां जिला प्रशासन की सिफारिश के बाद भी इन पट्टों को बहाल करने का आदेश पारित कर दिया गया।

Related Articles