LIVE UPDATE

CG Sai Cabinet Meeting : CG साय कैबिनेट की बैठक कल : महतारी वंदन योजना, धान का 3100 रुपए भुगतान समेत इन गारंटियों पर लग सकती है मुहर

2024 का पहला महीना छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौगातों की बौछार लेकर आते नजर आ रही है, सीएम विष्णुदेव साय ने कल कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि कल होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं, प्रदेशवासियों के अयोध्या दर्शन, राजिम कुंभ और अयोध्या में रामलला के दर्शन, महतारी वंदन योजना, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और मोदी की गारंटियों को पूरा करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि साय कैबिनेट में 3100 रुपए की दर से धान खरीदी और धान के बोनस को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं। धान के लिए किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान को लेकर भी जिस तरह से मुख्यमंत्री ने संकेत दिये हैं, उससे उम्मीद है कि कल कैबिनेट में उस पर भी चर्चा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG NEWS : कांग्रेस नेत्री के बेटे पर FIR…पत्नी को पिस्टल और तलवार दिखाकर करता था प्रताड़ित, जबरदस्ती शराब पिलाकर बनाता था शारीरिक संबंध

बता दें कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस लगातार धान के बोनस को लेकर सरकार को आड़े हाथों ले रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार में आने से पहले धान का प्रति क्विंटल 3100 की दर से भुगतान करने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक किसानों को समर्थन मूल्य में ही भुगतान किया जा रहा है। बता दें कि साय सरकार की पहली और दूसरी बैठक में 18 लोगों को पक्का मकान, पीएससी घोटाला का सीबीआई जाँच पर मुहर लगा दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Kisan Nyay Yojana : न्याय योजना की चौथी किस्त देगी भाजपा सरकार!…डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा ऐलान…कहा – किसानों का हक नहीं मारा जाएगा, देखिये वीडियो

आपको बता दें कि सरकार बनने के बाद खुद पीएम मोदी ने इस बात की नसीहत दी थी कि हर सप्ताह कैबिनेट की बैठक होनी चाहिये। प्रधानमंत्री ने बुधवार का दिन भी बताया था, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहते कैबिनेट के लिए तय रखते थे। पीएम की नसीहत के आधार पर पिछले सप्ताह भी बुधवार को कैबिनेट हुई थी, इस बार भी कैबिनेट की बैठक हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Political News : अमित जोगी ने शाह से की मुलाकात, BJP में प्रवेश की अटकलें तेज़, इस सीट से हो सकते है लोकसभा प्रत्याशी…

 

Related Articles