LIVE UPDATE

CG NEWS : कांग्रेस नेत्री के बेटे पर FIR…पत्नी को पिस्टल और तलवार दिखाकर करता था प्रताड़ित, जबरदस्ती शराब पिलाकर बनाता था शारीरिक संबंध

छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रताड़ना का मामला सामने आया है, कांग्रेस नेत्री और भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा के बेटे मानव चंद्र होरा के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। कांग्रेस नेत्री की बहू शिल्पा होरा ने मारपीट व तलवार लेकर जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG IAS POSTING : CM विष्णुदेव साय के सचिव बनाए गए IAS बसवराजू एस., खाद्य और नगरीय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, देखिये आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि कांग्रेस नेत्री रीता सिंह गेरा भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर है। बेटे मानव चंद्र होरा के खिलाफ मामला दर्ज होने से राजनीति गलियारों में खलबली मच गई है। पुलिस ने बताया कि रीता गेरा की बहू शिल्पा होरा ने अपनी शिकायत में कहा है कि भिलाई अपने तीन साल के बेटे चित्रांश को लेने आई थीं। उनका बेटा उनके पति मानव और सास रीता गेरा के पास था। वो लोग बेटे को देने से मना कर रहे थे।  जब वो महिला थाने की सहायता लेकर उनके घर बेटे को लेने पहुंची तो मानव उनसे झगड़ा करने लगा। उसने पहले तो बेटे का समान पैक करने के लिए शिल्पा को अंदर भेजा, उसके बाद अंदर से तलवार निकाल कर ले आया।

रीता गेरा की बहू शिल्पा होरा अपनी मां के साथ
रीता गेरा की बहू शिल्पा होरा अपनी मां के साथ
जब शिल्पा चित्रांश का सामान पैक कर रही थी तो इधर मानव ने तलवार लेकर शिल्पा की मां, भाई, मामा और पुलिस वालों तक को दौड़ाने लगा। यह देख शिल्पा घर के अंदर से भागी। इसके बाद मानव ने शिल्पा को दौड़ाया और गला पकड़कर घर के अंदर कर दिया। बाद में बड़ी मुश्किल से पुलिस वालों ने शिल्पा को वहां छुड़ाया। इसके बाद शिल्पा ने वैशाली नगर थाने जाकर मानव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मानव के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट का मामला दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा
एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा

 

यह भी पढ़ें : 12th Fail IPS Officer: ’12th फेल’ के रियल हीरो मनोज शर्मा की कहानी! ऐसे IPS जो असल 12वीं फेल, 9वीं और 10वीं में भी थी थर्ड डिवीजन

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति की प्रताड़ना सहने सास बनाती थी बहु पर दबाव

शिल्पा ने बताया कि 4 साल पहले उसकी और मानव का शादी सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। उसके बाद से मानव उसे प्रताड़ित करने लगा। इस दौरान बेटा हुआ तो प्रताड़ना और बढ़ गई। वो उसे जम्मू और गोवा लेकर गया था। वहां भी उसने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने मानव के साथ रहने से मना किया। इस पर कांग्रेस नेत्री रीता गेरा ने बहू पर दबाव बनाया कि वो मायके न जाए, नहीं तो मानव उसके मां बाप और भाई को मार देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह भी पढ़ें : 16 हजार फीट की ऊंचाई से गिरा iPhone…. फ्लाइट से गिरा iphone, फिर भी नहीं आई खरोंच, उठाकर देखा तो ऑन मिला

जबरदस्ती पिलाता था शराब बनाता था शारीरिक संबंध

शिल्पा ने बताया कि मानव उससे आए दिन झगड़ा करता था। उसे जबरदस्ती शराब पिलाता था। वो मना करती तो उसे मारता था। उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी मां प्रीति होरा को फोनकर के बताया कि अब वो सुसाइड कर लेगी। मां ने उसे साहस दिया तब जाकर शिल्पा मानव के खिलाफ कदम उठा पाई। इससे पहले भी शिल्पा ने उड़ीसा मंगल बाजाकर अपने मायके जाकर मावन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir News : कौन हैं IAS नृपेंद्र मिश्र, जिनकी देख रेख में बना राम मंदिर, पीएम मोदी से है खास कनेक्शन

पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंची थाने

शिल्पा होरा मंगलवार को वैशाली नगर थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब गिरफ्तारी नहीं की तो पूरा परिवार बुधवार को पिर से थाने पहुंचा है। शिल्पा का कहना है कि उसे पुलिस प्रशासन से न्याय चाहिए। मानव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उसके बेटे की कस्टिडी उसको दी जाए। इस संबंध में जब रीता सिंह गेरा को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें : IAS Pooja Singhal : जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल को SC से नहीं मिली राहत…घर पर मिला था भारी कैश, ED को लगानी पड़ी रुपया गिनने वाली मशीनें

Related Articles