LIVE UPDATE

CG Rajya Khel Alankaran 2024 : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

CG Rajya Khel Alankaran 2024. खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण हेतु राज्य शासन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों से 30 जून 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों को प्रत्येक वर्ष के लिए पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।

CG Rajya Khel Alankaran 2024. खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए खेल संघों द्वारा राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित आवेदन जिला कार्यालय या संचालनालय रायपुर को प्रेषित किया जा सकता है। खिलाडी को प्रत्येक वर्ष के लिए पुरस्कार हेतु पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी के लिए भी आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण के वेबसाइट ीजजचध्ध्ेचवतजेलूण्बहण्हवअण्पद का अवलोकन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, न स्टार को नहीं मिली जगह, देखें प्लेइंग 11
RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, न स्टार को नहीं मिली जगह, देखें प्लेइंग 11
March 28, 2026
Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का पहला मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार
राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार
जूनियर वर्ग के उन खिलाडियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया हो।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026: वानखेड़े में Mumbai की ऐतिहासिक जीत, अब गुवाहाटी में CSK और RR आमने-सामने
IPL 2026: वानखेड़े में Mumbai की ऐतिहासिक जीत, अब गुवाहाटी में CSK और RR आमने-सामने
March 30, 2026
Indian Premier League (IPL) 2026 के दूसरे मुकाबले में Mumbai Indians (MI) ने Kolkata Knight Riders (KKR) को 6 विकेट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीद पंकज विक्रम सम्मान
ऐसे महिला/पुरुष खिलाडी जिन्होंने विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो, उन्हें शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार
खेल प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026: इन 5 बल्लेबाजों ने खेली सबसे बड़ी पारियां, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मचाया धमाल
IPL 2026: इन 5 बल्लेबाजों ने खेली सबसे बड़ी पारियां, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मचाया धमाल
March 30, 2026
डेस्क न्यूज. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 19) की शुरुआत के साथ ही बल्लेबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीद विनोद चौबे सम्मान
खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिये खिलाड़ी या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में अर्जित की हो, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी
सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है।

पुरस्कार राशि
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु 03 लाख रूपए, शहीद कौशल यादव हेतु 01 लाख 50 हजार रूपए, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु 01 लाख 50 हजार रूपए, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु रूपये 25-25 हजार रूपए नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जायेगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है, उनमें सीनियर वर्ग को 02 लाख रूपए एवं जूनियर वर्ग में 01 लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 24 से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग को 05 लाख रूपए तथा जूनियर वर्ग में 03 लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई भी प्रदान किया जाएगा।

प्रोत्साहन नगद राशि पुरस्कार
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण स्वरूप प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में (01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष) जिन खिलाडियों ने सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है। वे खिलाडी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघों से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

खेलवृत्ति
खेलवृत्ति (डाइट मनी) के लिए जिन खिलाडियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए खिलाड़ियों द्वारा वर्ष 2021 एवं 2022 में (01 अप्रैल से 31 मार्च दो वर्ष के लिये) अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यालय या संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे।

आवेदन फॉर्म
पुरस्कार, नगद राशि, खेलवृत्ति एवं प्रेरणा निधि हेतु आवेदन फॉर्म संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर या विभाग के सभी जिला कार्यालय एवं राज्य खेल संघों से प्राप्त किये जा सकते हैं।

पंकज विक्रम सम्मान के लिए खेल संघ की अनुशंसा सहित आवेदन
शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए खेल संघ के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खेल संघों की अनुशंसा सहित आवेदन किया जा सकेगा। खेल संघ प्रत्येक वर्ष एक महिला, एक पुरूष खिलाड़ी के लिये वरीयता के आधार पर 2-2 खिलाडियों के नाम की अनुशंसा की जाएगी। पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संचालनालय एवं जिला कार्यालय में खिलाडियों से सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

तुलनात्मक रूप से उत्कृष्ट उपलब्धि वाले खिलाड़ी सीधे कर सकेंगे आवेदन
पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप मान्यता प्राप्त संघ द्वारा खेल पुरस्कार के लिए अनुशंसा नहीं की गई है और तुलनात्मक रूप से खिलाड़ी की उत्कृष्ट उपलब्धि है, तो ऐसे खिलाड़ी तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत कर निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण सहित आवेदन 30 जून 2024 तक, कार्यालयीन समय में संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर या खेल विभाग के जिला कार्यालयों में सीधे जमा कर सकेंगे।

 

 

Related Articles