LIVE UPDATE

Lado Protsahan Yojana 2024 : बेटियों को मिलेगा 2 लाख रूपए, सरकार की इस योजना का लें लाभ, ऐसे करें आवेदन

Lado Protsahan Yojana 2024. राज्य के गरीब परिवारों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार एसटी, एससी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के परिवारों को बालिका के जन्म पर 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Lado Protsahan Yojana 2024. राजस्थान सरकार ने गरीब परिवार की बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा पूर्ण होने तक उनके परिवार को 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना को सेविंग बॉन्ड के रूप में लागू किया जाएगा, जिससे विभिन्न स्तरों पर बेटियों के परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
April 4, 2026
CG Vyapam PAT PVPT 2026 :छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chhattisgarh Professional Examination Board ने CG PAT...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार पिछड़े एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको योजना की पात्रता, लाभ और अन्य जानकारी प्राप्त करनी होगी जो हम आपको प्रदान करेंगे।

इस योजना के जरिए गरीब परिवारों की बेटियों को अपनी शिक्षा और शादी की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि विभिन्न स्तरों पर बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और बेटी 21 साल की होने पर उनकी शादी का भी खर्च सरकार देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
April 15, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने आज 15 अप्रैल, बुधवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Lado Protsahan Yojana 2024
लाड़ो प्रोत्साहन योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को महत्व देना है और उन्हें समाज में स्थान दिलाना है। यह योजना उन नकारात्मक सोच को खत्म करने का प्रयास कर रही है, जो बेटियों को घिरा है। इस योजना के माध्यम से सरकार बेटियों को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। गरीब परिवारों को बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Lado Protsahan Yojana Installments
सबसे पहले, जब बेटी कक्षा 6 में प्रवेश करती है, तो उसे 6000 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद, जब वह 9वीं कक्षा में प्रवेश करती है, तो उसे 8000 रुपये मिलते हैं। फिर, जब वह 10वीं कक्षा में प्रवेश करती है, तो उसे 10,000 रुपये की सहायता मिलती है। जब बालिका 11वीं कक्षा में प्रवेश करती है, तब उसे 12,000 रुपये मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
May 2, 2026
NEET UG 2026: NEET UG की परीक्षा रविवार (3 मई) को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 26 केंद्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिर, जब वह 12वीं कक्षा में प्रवेश करती है, तो उसे 14,000 रुपये की सहायता मिलती है। इसके बाद, जब वह स्नातक होती है, तो उसे 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। अंत में, जब बेटी 21 वर्ष की हो जाती है, तो उसे शादी के लिए 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।

Lado Protsahan Yojana के लाभ
इस योजना के तहत सरकार द्वारा बेटी के जन्म से लेकर 21 वर्ष की उम्र तक 2 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा में सुधार होगा।
लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से गरीब परिवार अपनी बेटियों को मुफ्त शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने में सक्षम होंगे।
इस योजना के माध्यम से सरकार शैक्षणिक संस्थानों में बेटियों के लिए सीटें आरक्षित करेगी।
लाडो प्रोत्साहन योजना गरीब परिवारों को अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी और इसके अलावा उन्हें समाज में बराबर का दर्जा भी मिलेगा।

Lado Protsahan Yojana पात्रता
लाड़ो प्रोत्साहन योजना का लाभ सिर्फ राजस्थान की बेटियों को होगा।
इस योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि केवल गरीब परिवार की बेटियों को ही मिलेगी।
केवल लड़कियों के जन्म होने पर ही गरीब परिवार इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
इस स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थी के पास विभिन्न जरूरी दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत केवल एससी और एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के गरीब परिवारों को ही आवेदन करने की अनुमति है।

Lado Protsahan Yojana दस्तावेज
राशन कार्ड
आधार कार्ड
स्थानीय निवास प्रमाण
मतदाता पहचान पत्र
भामाशाह कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र और
जन आधार कार्ड आदि

Lado Protsahan Yojana ऑनलाइन पंजीकरण
सबसे पहले आपको लाड़ो प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट पर आने के बाद आपको इस योजना के लिए आवेदन करने की लिंक को खोजना होगा।
आवेदन करने से पहले इस योजना से संबंधित पात्रता और आवश्यक जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
अब आवेदन की लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
इस आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें। मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करें।
सब कुछ भरने के बाद सबमिट के विकल्प का चयन करें।
आपके द्वारा भरे गए इस आवेदन फॉर्म को सरकार द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
यदि सत्यापन हो जाता है, तो आपको आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Related Articles