CG Police Transfer: रायगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SSP शशि मोहन सिंह ने कई अधिकारियों-कर्मचारियों के किए तबादले

रायगढ़ 19 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में तबादलों के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
