Mahtari Vandan Yojana 30th Installment: 67.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 630.55 करोड़, CM विष्णुदेव साय ने जारी की 30वीं किस्त

DBT के जरिए सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर हुई राशि, अब तक महिलाओं को मिल चुके 19,444.33 करोड़ रुपये


रायपुर। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी। योजना के तहत प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 630.55 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना के जरिए हर महीने पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

अब तक 19,444 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता

राज्य सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद से अब तक महिलाओं के खातों में 19,444.33 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देना है।

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

यदि आपके खाते में राशि आई है या नहीं, इसकी जानकारी ऑनलाइन भी ली जा सकती है।

  • महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।

लाभार्थी महिलाएं महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप के जरिए भी अपने भुगतान की स्थिति देख सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp