LIVE UPDATE
Trending

CG-अब सरकारी स्कूल भी महंगे! छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार, आदेश जारी

Government Schools Fee Increase: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दी है. तर्क दिया गया है कि यह फैसला परीक्षा सामग्री, खेल सामग्री और विज्ञान प्रयोगशाला सामग्रियों की लागत बढ़ने के कारण लिया गया है. वहीं इससे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की भी टेंशन बढ़ जाएगी.

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने फीस बढ़ोतरी को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृति देते हुए आदेश जारी कर दिया है. अब बढ़ी हुई फीस नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कि स्कूलों में आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों और गतिविधियों के संचालन में बढ़ती लागत को देखते हुए यह फ लिया गया है. हालांकि, इस फीस वृद्धि के बाद पैरेंट्स की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब ऐसा होगा फीस स्ट्रक्चर

  • एक्टिविटी फीस 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपये हुई.
  • गरीब छात्र सहायता कोष 10 रुपए से बढ़कर 15 रुपये हुआ.
  • साइंस क्लब फीस 20 रुपए से बढ़कर 25 रुपये हुई.
  • स्काउट गाइड फंड 50 रुपए से बढ़कर 60 रुपये हुआ.
  • खेलकूद फीस 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपये हुई.
  • साइंस प्रैक्टिकल फीस 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपये हुई.
  • हायर सेकंडरी एक्टिविटी फीस 50 रुपए से बढ़कर 75 रुपये हुई.
  • रेडक्रॉस फीस में कोई बदलाव नहीं, 30 रुपये रहेगी.

44 लाख से ज्यादा छात्र होंगे प्रभावित

बता दें कि प्रदेश में 56 हजार स्कूलों में लगभग 56 लाख विद्यार्थी हैं. इसमें से 44 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं. ऐसे में निर्धारित शुक्ल के अनुसार अरबों का फंड सरकारी स्कूलों के पास रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp