LIVE UPDATE

CG News: SDO ने महिला डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसा किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पार कराया गर्भपात…फिर दूसरी जगह कर रहा था शादी

बिलासपुर. पीएचई के एसडीओ ने शहर की महिला डॉक्टर से शारीरिक संबंध बनाया। गर्भवती हुई तो गर्भपात भी कराया इसके बाद उसे धोखे में रखकर खुद दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। इसकी भनक लगते ही पीडिता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी एसडीओ फरार है। बिलासपुर अज्ञेय नगर निवासी नामित कोसरिया पीएचई विभाग में एसडीओ है और जांजगीर-चांदा में पदस्थ हैं। शहर की महिला डॉक्टर से नामित का प्रेम प्रसंग था। नवंबर 2019 में नामित डॉक्टर से मिला और उसे अपने घर ले गया। नामित ने डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार मिलते रहे । मार्ने 2023 में पीडिता गर्भवती हो गई शादी का दबाव बनाने पर नामित ने कुछ समय मांगा और एमटीपो किट देकर गर्भपात कराया इसके बाद कोर्ट मैरिज करने का वादा कुछ दिनों बाद उसने परिजनों की रजामंदी से शादी करने की बात कह टालने लगा।

बर्थ-डे में नहीं आया तो हुआ शक
नामित सात साल से पीडिता के साथ रिलेशन में था। हर साल वह अपना बर्थ-डे पीडिता के साथ ही बिलासपुर में मनाता था। 14 अप्रेल को नामित का बर्थ-डे था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीडिता को नामित पर शक हुआ। उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नामित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है।

एसडीओ 20 को करने वाला था शादी
पीडिता ने नामित के बारे मैं उसके दोस्तों से पूछताछ को तो पता चला कि 20 अप्रैल का वह किसी दूसरी लडकी से शादी कर रहा हैं। वहीं पीडिता ने नामित से पूछताछ की तो उसने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद पीडिता ने एफआईआर दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ प्रेम संबंध की जानकारी एसडीओ के परिजनों को भी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-टीआई ट्रांसफर: पुलिस मुख्यालय का बड़ा फेरबदल, 29 TI और 1 SI सहित 30 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट
CG-टीआई ट्रांसफर: पुलिस मुख्यालय का बड़ा फेरबदल, 29 TI और 1 SI सहित 30 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट
April 1, 2026
रायपुर, 1 अप्रैल 2026। राज्य में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 29...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles