LIVE UPDATE
Trending

UPSC CSE Mains 2024 Result: UPSC में छत्तीसगढ़ का डंका – बिलासपुर की पूर्वा को मिली 65वीं रैंक, बस्तर की मानसी और मुंगेली के अर्पण ने भी मारी बाजी

UPSC Result: सिविल सर्विसेस परीक्षा-2024 का परिणाम जारी

UPSC CSE Mains 2024 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 (Civil Services Exam 2024) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तर प्रदेश की रहने वाली शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने पहला स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं ने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल, बस्तर की मानसी जैन और मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं।

बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल की दूसरी बार सफलता

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाली पूर्वा अग्रवाल (Purva Agrawal) ने इस बार 65वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। पूर्वा इससे पहले 2023 में भी UPSC में सफल रही थीं और उन्हें IPS पद मिला था। तब उनकी रैंक 189 थी और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। लगातार दो बार मिली सफलता उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब “नो-पॉलिटिक्स”; शाला विकास समितियां भंग….अब पालक ही होंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, 1 लाख रुपये तक के खर्च का मिला पावर
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब “नो-पॉलिटिक्स”; शाला विकास समितियां भंग….अब पालक ही होंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, 1 लाख रुपये तक के खर्च का मिला पावर
June 15, 2026
रायपुर, 15 जून 2026। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस्तर की मानसी जैन की भी शानदार उपलब्धि

बस्तर (Bastar) के जगदलपुर की मानसी जैन (Mansi Jain) ने 444वीं रैंक हासिल कर जिले को गर्व से भर दिया है। वहीं सरगुजा संभाग (Sarguja Division) के अंबिकापुर में पढ़ाई कर चुके नालंदा (Nalanda) के छात्र केशव गर्ग (Keshav Garg) ने 496वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत रणनीति के बल पर इस कठिन परीक्षा को पास किया।

मुंगेली के अर्पण चोपड़ा को मिली 313वीं रैंक

मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने UPSC 2024 के फाइनल रिजल्ट में 313वां रैंक हासिल किया है. अर्पण चोपड़ा मुंगेली नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद विनय चोपड़ा के भाई हैं. फिलहाल वो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों को लिखी चिट्ठी; “शाला प्रवेश उत्सव” को जनआंदोलन बनाने की अपील, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का आह्वान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों को लिखी चिट्ठी; “शाला प्रवेश उत्सव” को जनआंदोलन बनाने की अपील, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का आह्वान
June 15, 2026
रायपुर 15 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर 16 जून से 27...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केशव ने हासिल किया 496 वां रैंक 
अंबिकापुर के रहने वाले केशव गर्ग ने UPSC में 496 रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है। परिणाम की जानकारी मिलते ही परिजन भावुक हो उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। माँ कुसुम गर्ग बोलीं बेटे की मेहनत लाई रंग।  गुरु के आशीर्वाद से बेटे ने हासिल किया 496 रैंक।

इन सफलताओं से छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरणा मिलती है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।​

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: मन लगाकर पढ़ें, शिक्षा ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: मन लगाकर पढ़ें, शिक्षा ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
June 15, 2026
रायपुर 15 जून 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार 1132 पदों पर हुआ चयन
  • IAS (Indian Administrative Service) के लिए 180 पद – 73 अनारक्षित, 24 SC, 13 ST, 52 OBC और 18 EWS

  • IPS (Indian Police Service) के लिए 150 पद – 60 अनारक्षित, 23 SC, 10 ST, 42 OBC और 15 EWS

  • IFS (Indian Foreign Service) के लिए 55 पद – 23 अनारक्षित, 9 SC, 5 ST, 13 OBC और 5 EWS

बाकी के पद IRS, IAAS जैसी सेवाओं के लिए हैं। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles