LIVE UPDATE

CG News: SDO ने महिला डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसा किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पार कराया गर्भपात…फिर दूसरी जगह कर रहा था शादी

बिलासपुर. पीएचई के एसडीओ ने शहर की महिला डॉक्टर से शारीरिक संबंध बनाया। गर्भवती हुई तो गर्भपात भी कराया इसके बाद उसे धोखे में रखकर खुद दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। इसकी भनक लगते ही पीडिता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी एसडीओ फरार है। बिलासपुर अज्ञेय नगर निवासी नामित कोसरिया पीएचई विभाग में एसडीओ है और जांजगीर-चांदा में पदस्थ हैं। शहर की महिला डॉक्टर से नामित का प्रेम प्रसंग था। नवंबर 2019 में नामित डॉक्टर से मिला और उसे अपने घर ले गया। नामित ने डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार मिलते रहे । मार्ने 2023 में पीडिता गर्भवती हो गई शादी का दबाव बनाने पर नामित ने कुछ समय मांगा और एमटीपो किट देकर गर्भपात कराया इसके बाद कोर्ट मैरिज करने का वादा कुछ दिनों बाद उसने परिजनों की रजामंदी से शादी करने की बात कह टालने लगा।

बर्थ-डे में नहीं आया तो हुआ शक
नामित सात साल से पीडिता के साथ रिलेशन में था। हर साल वह अपना बर्थ-डे पीडिता के साथ ही बिलासपुर में मनाता था। 14 अप्रेल को नामित का बर्थ-डे था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीडिता को नामित पर शक हुआ। उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नामित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है।

एसडीओ 20 को करने वाला था शादी
पीडिता ने नामित के बारे मैं उसके दोस्तों से पूछताछ को तो पता चला कि 20 अप्रैल का वह किसी दूसरी लडकी से शादी कर रहा हैं। वहीं पीडिता ने नामित से पूछताछ की तो उसने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद पीडिता ने एफआईआर दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ प्रेम संबंध की जानकारी एसडीओ के परिजनों को भी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
May 18, 2026
Chhattisgarh Teacher Suspended: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *