छत्तीसगढ़ खबरें

CG News : 70 साल की बुजुर्ग महिला से नाबालिक ने किया रेप…आरोपी गिरफ्तार


वनांचल जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सामने आएं दुष्कर्म की एक घटना ने झकझोर दिया हैं। यहाँ एक 70 साल की महिला को इलाके के ही नामी बदमाश ने हवस का शिकार बनाया हैं। महिला दिशा मैदान के लिए निकली हुई थी इसी दौरान आरोपी ने मौक़ा पाते ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

 

इस बारें में जिले की एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि यहां रहने वाली एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब वह दिशा-मैदान के लिए घर के बाहर निकली थी कि तभी नाबालिग आरोपी आरोपी वहां आ धमका और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पर मरवाही थाने में 376, 511 का मामला दर्ज करते हुए आरोपी नाबालिग को मरवाही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इस मामले में आरोपी नाबालिग पहले भी साल 2022 में अपराध को अंजाम देने के चलते बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुका है। उसने एक बार फिर घटना को अंजाम दिया है।

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp