CG NEWS: अवैध संबंध में पति की हत्या; पड़ोसन के घर मिला पति, गुस्साई पत्नी के धक्के से गई जान, चरित्र शंका में हुआ खूनी विवाद


कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पति-पत्नी के विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। चरित्र शंका को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी द्वारा कथित तौर पर दिए गए धक्के से पति पत्थर पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना चरचा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलवन डांड के पिपरपारा की है। मृतक की पहचान जयवीर के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी बबली पर घटना को अंजाम देने का आरोप है।

अवैध संबंध के शक में हुआ विवाद

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बबली को संदेह था कि उसके पति का पड़ोस में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

बताया गया कि 6 अगस्त को राशन दुकान से लौटते समय बबली को फिर शक हुआ कि उसका पति उक्त महिला के घर में है। वह महिला के घर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान जयवीर अंदर छिपा मिला। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

पत्थर पर गिरने से गई जान

विवाद के दौरान बबली ने कथित तौर पर जयवीर को धक्का दे दिया। इससे वह मुंह के बल पत्थर पर गिर गया और बेहोश हो गया। पड़ोसियों की मदद से उसे घर लाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp