छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने जारी किए पदस्थापना आदेश

फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2020 और 2024 बैच के परिवीक्षाधीन IAS अधिकारियों की SDM पद पर पोस्टिंग


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2020 और 2024 बैच के पांच IAS अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने और 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) (SDM) के पद पर पदस्थ किया गया है

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • अनिकेत अशोक फड़तरे (2020 बैच)
    वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, जशपुर
    नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर
  • अरविंद कुमार टी. (2024 बैच)
    वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, बिलासपुर
    नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), लोहंडीगुड़ा, जिला बस्तर
  • अक्षय दोशी (2024 बैच)
    वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, रायगढ़
    नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
  • क्षितिज गुरभेले (2024 बैच)
    वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, कोरबा
    नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़
  • पावन डुंडे (2024 बैच)
    वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, बस्तर
    नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरब

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। राज्य सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp