CG News: महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख की हेराफेरी, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की शिकायत और जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई, बैंक रिकॉर्ड और UPI ट्रांजेक्शन बने अहम सबूत


दुर्ग। दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से कथित तौर पर 1.49 लाख रुपये की हेराफेरी के मामले में भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को मोहन नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को विश्वविद्यालय की अर्धकुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शुभांगी मराठे की शिकायत और विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।

वेतन में कथित हेराफेरी का आरोप

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि शुभांगी मराठे विश्वविद्यालय में काम करने के साथ कुलसचिव के सरकारी निवास पर भोजन भी बनाती थीं। उनका मासिक वेतन 11,515 रुपये था, लेकिन उन्हें केवल 2,200 रुपये नकद दिए जाते थे। आरोप है कि शेष राशि दबाव बनाकर फोनपे और पेटीएम के माध्यम से उदय कुलदीप के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 के बीच इस तरीके से कुल 1,49,384 रुपये का गबन किया गया।

बैंक रिकॉर्ड और UPI ट्रांजेक्शन से पुष्टि का दावा

पुलिस का कहना है कि विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट, बैंक खातों के विवरण और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जांच में इन तथ्यों की पुष्टि हुई है। आरोप है कि कुलसचिव ने अपने प्रशासनिक पद का दुरुपयोग कर मातहत कर्मचारी पर दबाव बनाया और उसके वेतन का बड़ा हिस्सा अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर कराकर अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन से मिले प्रतिवेदन, बैंक अभिलेख और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp