CG Land Scam: जिंदा महिला को कागजों में मृत बताकर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, तत्कालीन तहसीलदार-पटवारी समेत 4 पर FIR


सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला भूमि घोटाला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उसकी करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन हड़प ली गई। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामला भैयाथान विकासखंड के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत करकोटी-कोयलारी गांव का है। आरोप है कि एक महिला को फर्जी तरीके से मृत दर्शाते हुए उसका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया गया। इसके बाद उसी आधार पर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण (म्यूटेशन) कराया गया। इतना ही नहीं, जमीन के एक हिस्से का दान कर दिया गया, जबकि शेष भूमि की रजिस्ट्री कर बेच दी गई।

जांच में संदिग्ध मिला मृत्यु प्रमाण पत्र

प्रारंभिक जांच में महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र संदिग्ध पाया गया है। इसके अलावा नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रक्रियाओं में भी गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी समेत चार आरोपी

झिलमिली (भैयाथान) थाना पुलिस ने विरेन्द्रनाथ दुबे, तत्कालीन तहसीलदार संजय कुमार राठौर, पटवारी एजलिना भगत तथा कमलेश दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दस्तावेजों की होगी गहन जांच

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी राजस्व अभिलेखों, नामांतरण संबंधी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और भूमि संबंधी दस्तावेजों की पारदर्शिता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp