CG: पंचायत सचिव सस्पेंड, 12.14 लाख रुपये के कैश ट्रांजेक्शन समेत वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई


बिलासपुर, 5 अगस्त 2026। बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नगोई के पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को वित्तीय अनियमितताओं और पंचायत नियमों की अनदेखी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला स्तरीय जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मस्तूरी निर्धारित किया गया है।

जिला स्तरीय जांच दल की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार पंचायत सचिव ने वित्तीय नियमों का उल्लंघन करते हुए 12.14 लाख रुपये नकद निकालकर सामग्री खरीदी। जबकि नियमानुसार 10 हजार रुपये से अधिक के भुगतान चेक या बैंकिंग माध्यम से किए जाने चाहिए।

जांच में यह भी सामने आया कि नाली सफाई और निर्माण कार्यों में 1.88 लाख रुपये की मजदूरी बिना तिथि दर्ज किए भुगतान की गई। इसके अलावा बिना हस्ताक्षर वाली पावती के आधार पर 4.81 लाख रुपये का व्यय दर्शाया गया, जिसे गंभीर वित्तीय अनियमितता माना गया है।

रिपोर्ट के अनुसार पंचायत में पंप सेट, स्ट्रीट लाइट और पाइप जैसी सामग्रियों की खरीदी बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए की गई। इतना ही नहीं, खरीदी गई सामग्री का स्टॉक रजिस्टर में भी कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पंचायत में रखे जाने वाले 16 अनिवार्य रजिस्टरों में से 12 का संधारण नहीं किया गया था, जिसे प्रशासन ने गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना है।

जिला पंचायत ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद पंचायत सेवा (आचरण) नियमों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत प्रशासन के अनुसार सचिव द्वारा किए गए अन्य भुगतान और वित्तीय लेनदेन की भी विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यकतानुसार आगे की विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp