छत्तीसगढ़ खबरें

CG Police Transfer: 340 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने जारी की सूची, ASI, हेड कांस्टेबल और आरक्षकों के नाम शामिल


CG Police Transfer: कोंडागांव, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने 340 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी की है। इस सूची में सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक, आरक्षक और बस्तर फाइटर के जवान शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक, सबसे अधिक 192 बस्तर फाइटर के जवानों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला सूची में 6 सहायक उपनिरीक्षक, 24 प्रधान आरक्षक और 118 आरक्षकों के नाम भी शामिल हैं। इस तरह जिले में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 340 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा की ओर से जारी आदेश में बस्तर फाइटर के 192 जवानों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 118 आरक्षक, 24 प्रधान आरक्षक और 6 सहायक उपनिरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। सूची में शामिल पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना से संबंधित विवरण तबादला आदेश में दिया गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp