LIVE UPDATE
Trending

CG News: अफीम की खेती मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

दुर्ग 10 मार्च 2026। दुर्ग में अफीम की खेती में भाजपा नेता का कनेक्शन सामने आने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड पर है। प्रशासन ने आज जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती के मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चला दिया। राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गयी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग के अतंर्गत ग्राम समोदा में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई, अवैध कब्जों पर जेसीबी के माध्यम से शासकीय भूमि रिक्त कराई गई। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु द्वारा राजस्व अमले और पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम समोदा राजस्व निरीक्षक मंडल जेवरा सिरसा तहसील व जिला दुर्ग के अतंर्गत शासकीय घास भूमि खसरा नम्बर 778 रकबा 0.13 हेक्टेयर भूमि पर किये गये अवैध पक्का दुकान निर्माण, टीन सेड लगाकर दुकान निर्माण तथा सीमेंट पोल लगाकर किया गया तार घेरा को हटाने की कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में 15 फोरलेन सड़कों का होगा निर्माण; कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत
CG में 15 फोरलेन सड़कों का होगा निर्माण; कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत
April 8, 2026
रायपुर. 8 अप्रैल 2026. प्रदेशवासियों को यातायात के लिए मजबूत और चौड़ी सड़कें उपलब्ध कराने लोक निर्माण विभाग ने 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम के ही  ब्रजेश ताम्रकार पिता गिरजाशंकर ताम्रकार द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व निरीक्षक रेखा शुक्ला, पटवारी चन्द्रिका प्रसाद खरें, शत्रुहन मिश्रा, अनिता साहू, संदीप देशमुख और पुलिस विभाग के अधिकारी तथा पंचायत जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी, सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे: मुख्य सचिव
आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी, सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे: मुख्य सचिव
April 8, 2026
रायपुर, 08 अप्रैल 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles