LIVE UPDATE
Trending

CG Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, 100 से ज्यादा अफसरों की टीम ने कोयला कारोबारी के घर दी दबिश…घर, आफिस समेत कई ठिकानों पर चल रही जांच

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईटी की टीम ने दबिश दी है. इनकम टैक्स की टीम रायगढ़ के बंटी डालमिया के पार्क एवेन्यू घर पर छापेमारी की है. टीम में 100 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल है, बंटी डालमिया के घर, ऑफिस और प्लांट में छापेमारी चल रही है.

आपको बता दें कि इनकम टैक्स की टीम सुबह करीब 9 बजे लगभग 20 से ज्यादा गाड़ियों में 100 कर्मचारी एवं अधिकारी बंटी डालमिया के घर, ऑफिस और प्लांट में पहुंचे. बताया जा रहा कि बंटी डालमिया कोयला व्यवसाय के अलावा इंडस एनर्जी में पाटनर के साथ ही ओड़िशा में भी कई संस्थान में पार्टनर है. इसके अलावा खुद कई संस्थान को संचालित करते हैं. छापा मारने वाले आईटी के अधिकारी दूसरे प्रदेश के बताए जा रहे हैं. जिस गाड़ी से आए हैं उसमें ओड़िशा का नंबर प्लेट लगा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
May 18, 2026
Chhattisgarh Teacher Suspended: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles