LIVE UPDATE

CG छुट्टी का ऐलान : तीन स्थानीय अवकाश की सूचना हुई जारी, इन दो जिलों के कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब रहेगी छुट्टी

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार भाई-दूज 27 मार्च 2024, दशहरा (महानवमी) 11 अक्टूबर तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 01 नवंबर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

वहीँ, जांजगीर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2024 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति सोमवार 15 जनवरी, दशहरा (महानवमी) शुक्रवार 11 अक्टूबर और 01 नवम्बर दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) शुक्रवार को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।यह अवकाश बैंकों एवं कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles