Trending

CG-कलेक्टर का बड़ा एक्शन: डीईओ-बीईओ समेत तीन अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश, लापरवाही पर सख्ती


कोरबा, 06 अगस्त 2026। कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग में पाठ्य पुस्तकों की स्कैनिंग कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी और पाली के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। वहीं नशा मुक्ति अभियान में अपेक्षित रुचि नहीं लेने पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं और सौंपे गए कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टीएल बैठक में दिए सख्त निर्देश

मंगलवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों और जनहित से जुड़े प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), लोक निर्माण विभाग (PWD), नगरीय निकाय, जनपद पंचायत और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों, नालों और अन्य शासकीय संरचनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि मरम्मत कार्य में देरी न हो।

स्वास्थ्य विभाग को भी किया अलर्ट

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों की जांच, उपचार और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक के दौरान समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर पाली और छुरी नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, पाली बीईओ और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक के वेतन रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp