LIVE UPDATE

CG ब्रेकिंग : दिनदहाड़े युवक ने व्यापारी को मारी गोली, मचा हड़कंप….पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े गोली चालने का मामला सामने आया है. एक युवक ने व्यापारी पर गोली चलने का प्रयास किया है. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस फायरिंग में व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है. यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में आज लगभग 11:30 बजे गोली चलने की घटना हुई है. आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है. उसने रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चला दी. जिससे व्यापारी घायल हो गया है,उसे इलाज के लिए भेजा गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया है. घटनास्थल में पुलिस मौजूद है. पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, बैठक में क्या होगा?
आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, बैठक में क्या होगा?
June 8, 2026
INDIA Bloc Meeting 2026: देश के चुनावों में लगातार विपक्ष के गिरते प्रदर्शन के चलते आज (8 मई) को इंडिया ब्लॉक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles