LIVE UPDATE

CG ब्रेकिंग : साय सरकार ने बदला इन योजनाओं का नाम….राज्यपाल ने विधायकों को दी बधाई…कहा – सरकार हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है

छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण से शुरू हुई। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान विधानसभा के सभी नए सदस्यों को बधाई और शुभकामनायें दी। राज्यपाल ने कहा कि शपथ विधि के पश्चात छठवीं विधानसभा के माननीय सदस्यों के रूप में आपका कार्यकाल प्रारंभ हो गया है। आपके सार्थक, सफल और लोकहितकारी कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

राज्यपाल ने कहा कि वह भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ और उन हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों को साधुवाद देते है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को बहुत अच्छी तरह से संपन्न कराने में अपना अमूल्य योगदान दिया। बहुत से नक्सलवाद प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के अच्छे आंकड़े यह साबित करते हैं कि अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए ग्रामीण और वन अंचल में रहने वाली जनता का मनोबल मजबूत हुआ है। वह चाहते है कि सरकार के जनहितकारी कार्यों से उनका विश्वास लगातार मजबूत हो।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
June 8, 2026
रायपुर, 08 जून 2026/ सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पुवर्ती में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि सभी ने जनता और मतदाताओं का विश्वास जीतकर इस सदन में स्थान अर्जित किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिए वे जी-जान से जुट जाएंगे। अपने मतदाताओं से किए हुए वायदे निभाने के साथ ही छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए समुचित कदम उठाने की बहुत ही संवेदनशील जिम्मेदारी आप सभी के ऊपर रहेगी।

राज्यपाल ने कहा कि अटल जी और मोदी जी के सपनों को हमारी सरकार साकार करेगी. दो साल का बकाया बोनस और प्रधानमंत्री आवास देने का अपना वायदा पूरा करेंगे. हमारी सरकार PSC की नौकरी में पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है. राज्यपाल के अभिभाषण पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कृतज्ञता प्रस्तुत किया. इसका पुन्नलाल मोहले ने समर्थन किया. अब गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बच्चों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजीव गांधी कृषि मजदुर कल्याण योजना का नाम बदला 

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया जिसमें धान खरीदी के 2 वर्षों के लंबित बोनस का भुगतान, कृषक उन्नति योजना, दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना, महतारी वंदन योजना, घर-घर निर्मल जल अभियान, रानी दुर्गावती योजना, तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 5 हजार 500 रुपए प्रतिमानक बोरा करने, 4 हजार 500 रुपए तक बोनस, चरण पादुका योजना शामिल थे। राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने कामकाज की बहुत ठोस शुरुआत कर दी है। सरकार चुनाव के दौरान किए गए विभिन्न वायदों को पूरा करने की दिशा में समुचित कदम उठाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles