LIVE UPDATE
Trending

CG-ब्रेकिंग : अब मंत्री व सीनियर अफसरों से नहीं मिल पायेंगे कर्मचारी-अधिकारी, लेनी होगी विभागीय अनुमति….पढ़िए शासन का पत्र

रायपुर, 18 जून 2024/छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के शासकीय सेवकों को अपनी निजी समस्या के कारण मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने के लिए उचित माध्यम से अनुमति प्राप्त करना होगा। यदि कोई शासकीय सेवक विभागीय चैनल की अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होता है तो इस प्रकार की उपस्थिति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 21 के अंतर्गत कदाचरण मानी जाएगी और संबंधित शासकीय सेवक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस आशय से संबंधित परिपत्र में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने जारी किया है। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवकों एवं अन्य सेवाओं से संबंधित मामलों के निराकरण हेतु उचित माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के निर्देश पूर्व से ही दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एक्शन में PWD सचिव; खुद सड़कों पर उतरकर देखा काम, अफसरों को जमकर फटकार…धीमी गति काम देख हुए नाराज, गुणवत्ता से समझौता नहीं
एक्शन में PWD सचिव; खुद सड़कों पर उतरकर देखा काम, अफसरों को जमकर फटकार…धीमी गति काम देख हुए नाराज, गुणवत्ता से समझौता नहीं
May 28, 2026
रायपुर. 28 मई 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिपत्र में कहा गया है कि उपरोक्त निर्देशों के बावजूद यह देखा जा रहा है कि शासकीय सेवकों द्वारा सीधे मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष बिना विभागीय अनुमति प्राप्त किये उपस्थित हो रहे हैं। इस प्रकार की कार्य प्रणाली से न सिर्फ कर्मचारियों का अनुशासन प्रभावित होता है, बल्कि संबंधित कर्मचारी का भी समय व्यर्थ नष्ट होता है जिसके कारण उनके कार्यस्थल की सेवा भी प्रभावित होती है।

कई मामलों में यह देखा गया है कि कोई व्यक्तिगत समस्या के निराकरण हेतु संबंधित शासकीय सेवक मंत्रालय में मिलने आते हैं, उनके समस्या का निराकरण संबधित विभागाध्यक्ष कार्यालय या जिला कार्यालय के स्तर से ही किया जा सकता है । यदि किसी प्रकरण विशेष के निराकरण / अनुमति हेतु पत्र मंत्रालय को संदर्भित किया गया है तो संबंधित कार्यालय द्वारा ही फॉओ-अप किया जा सकता है। इस हेतु संबंधित कर्मचारी को मंत्रालय भेजने की आवश्यकता नहीं है ।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवे बना Reel स्टूडियो, सड़क पर Birthday Party: सुबह पुलिस की कार्रवाई, दोपहर में फिर Reel वायरल, बिलासपुर की सड़कों पर नहीं थम रहा रीलबाजी का तमाशा
हाईवे बना Reel स्टूडियो, सड़क पर Birthday Party: सुबह पुलिस की कार्रवाई, दोपहर में फिर Reel वायरल, बिलासपुर की सड़कों पर नहीं थम रहा रीलबाजी का तमाशा
May 28, 2026
बिलासपुर, 28 मई 2027. बिलासपुर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब कानून और यातायात नियमों पर भारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिपत्र के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अपनी निजी समस्या के लिए मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना आवश्यक हो तब भी शासकीय सेवक को उक्त संबंध में ‘उचित माध्यम से’ सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं; पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं; पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
May 28, 2026
रायपुर, 28 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब देश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान गढ़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles