LIVE UPDATE

CG-ब्रेकिंग : राहुल गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने : डिप्टी सीएम साव ने कहा- हिन्दुओं का किया अपमान, पूर्व सीएम बघेल का पलटवार, कहा –

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसद में दिए गए सांसद राहुल गांधी के बयान की निंदा की है, उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर होकर देश की संसद में झूठ बोलना गलत है, राहुल गांधी ने 110 करोड़ हिंदुओं का अपमान किया है,

मीडिया से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं, वो लोग हिंसा-हिंसा, नफरत और असत्य बात कहते है, यह कितना गंभीर मामला है, उन्हें न हिंदू की परिभाषा मालूम है, न अर्थ मालूम है. 110 करोड़ हिंदुओं का अपमान किया है, इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री साव ने राहुल गांधी पर तंज कस्ते हुए कहा कि झूठ परोसने के लिए देश की सबसे बड़े पंचयात को उन्होंने चुना, यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों पर झूठ बोला है, अग्निवीर पर झूठ बोला है, राहुल गांधी इस बात को भूल गए देश में आपातकाल लगाकर हिंसा किसने कराई। राहुल के बयान से 110 करोड़ हिन्दुओं का अपमान हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी, इसके लिए पार्टी योजनाबद्ध तरीके से प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा, पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे.

इधर कांग्रेस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि BJP राहुल गांधी के बयान को गलत ढंग से पेश कर रही है। राहुल गांधी के डराओ मत की सीख से भाजपा को चोट पहुंची है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस लेकर कहा कि राहुल गांधी के भाषण पर सभी की नजरें लगी थीं। सभी विषयों पर राहुल गांधी ने अपनी बात रखी। इसके साथ ही पूर्व सीएम बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP का राष्ट्रवाद मुसोलिनी और हिटलर का राष्ट्रवाद है, वहीं हमारा राष्ट्रवाद गांधीजी और संतों का दिखाया राष्ट्रवाद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि BJP का रास्ता षड्यंत्र, हिंसा, नफरत का रास्ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने जो भाषण दिया, उस पर सबकी नजरे लगी हुयी थी, पूरे देश के मीडिया ध्यान से सुन रहा था और देश ही क्या पूरे दुनिया के लोग बड़े ध्यान से राहुल गांधी जी के भाषण को सुन रहे थे। बहुत लंबे समय के बाद विपक्ष के नेता के हैसियत से बहुत ही धारदार भाषण दिया। सभी ने देखा कि प्रधानमंत्री को दो बार खड़ा होना पड़ा और रक्षामंत्री, गृहमंत्री, संसदीयकार्य मंत्री, कृषिमंत्री को खड़ा होना पड़ा और सभी विषयों पर राहुल गांधी ने बात रखी। संसद में दिए गए राहुल गांधी के भाषण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने हिंदू को हिंसक नहीं बताया है. उनके खिलाफ भाजपाई दुष्प्रचार कर रहे हैं। दरअसल, भाजपा और आरएसएस का इतिहास हिंसा और डराने का रहा ह।. कांग्रेस ने हमेशा सर्वधर्म, अहिंसा और भाईचारा की बात की है।

लेकिन जो भगवान शिव की तस्वीर, गुरु नानक जी की तस्वीर दिखाई, इस्लाम में जो कहा गया उसके बारे में बात कहीं। उन्होंने कहा हमारे गुरूओं ने महापुरूषों ने अहिंसा की बात कहीं लोगो से कहा डरो मत एक-एक उदाहरण देकर उन्होंने बताने का प्रयास किया कि आज सत्तारूढ़ दल के लोगो को डरा रहे, देश में पिछले 10 सालों से भय का वातावरण है। विपक्ष के नेताओं को, उद्योगपतियां और व्यपारियों को जिस प्रकार से डरा रहे है, हमारे भारतीय सभ्यता में इसका कोई स्थान नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल जी ने जब भगवान शिव  की तस्वीर दिखाया भारतीय जनता पार्टी के लोग शिव जी तस्वीर दिखाने पर भड़क गये। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के तरफ इशारा करते हुये कहा कि केवल आप ही हिन्दुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते, न ही मोदी जी करते है, न ही आरएसएस करता है और न ही भाजपा करती है। भाजपा हिंसा और भय का वातारण पूरे देश में बना कर रखे है जो गलत है, और इसी बात पर भारतीय जनता पार्टी इस बात को दुष्प्रचारित करने में लगी हुयी है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के भाषण का उल्लेख करते हुये कहा कि भारत हर वर्ग से मिलकर बना है यहां बहुसंख्यक हिंदू है, आदिवासी भी है, अल्पसंख्यक भी है, सिख भी है, इसाई भी है, बौद्ध के मानने वाले भी और बीजेपी इन सभी वर्गों को आपस में लडा़ती है, आपस में लड़ाने वाले कभी हिंदू नहीं हो सकते, हिंदू कभी हिंसात्मक नहीं होते हैं और भाजपा आरएसएस को हिंदुओं ने अपने ठेकेदार नहीं चुना है, ना हिंदुओं के मार्गदर्शक हैं। 10 साल से जो देश में भय का वातावरण चल रहा है लोगों की आवाज को धर्म जाति के आधार पर जो दबाने का षड्यंत्र मोदी सरकार ने रचा है आज सदन में वह भय खत्म हुआ है और हिंदुओं की आवाज उठाई गई है।

सदन में भगवान शिव जी की फोटो दिखाने पर भाजपा को आपत्ति है, संविधान के जय बोलने पर भाजपा को आपत्ति यह राष्ट्र विरोधी है, यह हिंदू विरोधी भाजपा का चरित्र हमारे 33 कोटी देवी देवताएं क्या हम अपने देवी देवताओं का चित्र दिखा नहीं सकते और भारत के संविधान का जय इस देश के सर्वोच्च सदन पर नहीं बोल सकते हैं भाजपा का यह कृत्य हिंदू विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में संविधान और हिंदुस्तान के विचार पर लगातार हमला हुआ है। विपक्ष और देश की जनता ने इन हमलों से संविधान को बचाया है। उन्होंने बताया कि किस तरह विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उन पर 20 मुकदमे लगाए गए, दो साल की सजा सुनाई गई और उनका घर छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री के इशारे पर किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिन्दुओं को आक्रमक नहीं बल्कि सत्य के साथ रहने वाला बताया है। छत्तीसगढ़ में कबीर और गुरूघासी दास जी को मानने वाले भी बड़ी संख्या में है और उनका भी संदेश यही है, सत्य के मार्ग में चलना है और अहिंसा के मार्ग में चलना है। जो सत्य के मार्ग पर चलेगा वह हिंसा कर ही नही सकता। जो सत्य के मार्ग पर चलेगा वह डराने और षड्यंत्र का काम नहीं कर सकता। भाजपा और आरएसएस का इतिहास यही रहा है कि लोगों को डरा करके रखना है। हमारे जितने महान संत है विद्वान है जो समाज सुधारक है उन्होंने सत्य की परंपरा को दिया है, उस परंपरा पर कांग्रेस पार्टी चलती है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस का राष्ट्रवाद भारतीय नहीं बल्कि आयातित है, हिटलर और मुसोलिनी जैसा है। महात्मा गांधी का जो रास्ता है कि कोई मतभेद हो तो उसे संवाद के माध्यम से हल किया जाना चाहिये। यही बात पहले दिन ही लोकसभा का चुनाव हुआ तो राहुल गांधी ने कहा कि नीट का मामला उठाया, कहा कि हम सबको मिलकर तय करना चाहिये। हम देश का प्रतिनिधित्व करते है चाहे सत्ता पक्ष में हो या विपक्ष में हो लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है, हम संवाद करके इसका हल निकाले,  लेकिन भाजपा का प्रशिक्षिण यही है कि जो विरोध करे उसके साथ दुश्मन जैसा व्यवहार करो और कुचल दो, यह उनकी रणनीति रही है। लोकसभा में सत्ता पक्ष धराशायी हुआ और राहुल गांधी द्वारा जो हमला किया गया तो एनडीए की सरकार बैकफुट में आ गई। भाजपा का रास्ता झूठ, षड्यंत्र का है। यह रास्ता न कभी हिन्दू, न ही भारतीय समाज का रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू समाज केवल नरेन्द्र मोदी नही है, हिन्दू समाज केवल भारतीय जनता पार्टी नहीं है, हिन्दू समाज केवल आरएसएस नहीं है, हिंन्दू समाज बहुत बड़ा है और बहुत व्यापक है और हम सब हिन्दू है। भारतीय सभ्यता और सनातन संस्कृति का यही संदेश है जो राहुल गांधी ने कहा ”डरो मत, डराओ मत“।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहली बार संसद में भाजपा की सरकार बैकफुट पर आई। हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व भाजपा नहीं करती है। भाजपा का रास्ता षड्यंत्र, हिंसा, नफरत का रास्ता है. यह रास्ता देश की जनता का हो ही नहीं सकता है। भाजपा राहुल गांधी के बयान को गलत ढंग से पेश कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सवाल का जवाब में यह भी कहा कि पीएम मोदी असल हिंदू नहीं है. क्योंकि वो तो हिंदू परंपरा का पालन ही नहीं कर रहे हैं. अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के समय मोदी सपत्नीक क्यों नहीं थे? शास्त्र में विवाहित पुरुष बिना पत्नी के पूजा नहीं करता. मां का निधन हुआ तो मुंडन भी मोदी नहीं कराए थे? हिंदू परंपरा में मुंडन अनिवार्य है।

 

 

 

 

Related Articles