LIVE UPDATE

CG-ब्रेकिंग : IAS के अफसर पति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में वन विभाग के एसडीओ संजय त्रिपाठी पर हुए जानलेवा हमला के आरोपी परमेश्वर गुर्जर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गौरेला थाने में पीड़ित एसडीओ संजय त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने लिपिक परमेश्वर गुर्जर को किया मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम से गिरफ्तार किया है। बता दें एसडीओ संजय त्रिपाठी आईएएस चन्दन त्रिपाठी के पति हैं |

बता दें कि गौरेला थाने में एसडीओ संजय त्रिपाठी ने आरोपी परमेश्वर गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज किया था, शिकायत के बाद पुलिस ने लिपिक परमेश्वर गुर्जर मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कटघोरा वन मंडल के एसडीओ संजय त्रिपाठी पर लिपिक ने जानलेवा हमला किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों को राहतभरी खबर: Bilaspur से Podanur के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, SECR ने जारी किया शेड्यूल
यात्रियों को राहतभरी खबर: Bilaspur से Podanur के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, SECR ने जारी किया शेड्यूल
May 27, 2026
बिलासपुर, 27 मई 2026. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ दिन पहले गौरेला पेंड्रा वन मंडल के SDO संजय त्रिपाठी पर जानलेवा हमला हुआ था, ये हमला तब हुआ जब SDO त्रिपाठी एक गवाही के मामले में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में गौरेला में वन मंडल कार्यालय में गए हुए थे, हमले के बाद SDO को इलाज के लिए गौरेला के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था , इस हमले में उनके सिर में काफी चोट आई थी , SDO संजय त्रिपाठी IAS चंदन त्रिपाठी के पति हैं,

ये है पूरा मामला
वन विभाग कार्यालय में पदस्थ बाबू परमेश्वर गुर्जर के खिलाफ फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में विभागीय जांच चल रहा है, इस मामले में जांच अधिकारी रामकुमार सिदार आज शुक्रवार को 11 बजे करीब जांच में पहुंचे थे, चूंकि इस पूरे मामले के दौरान त्रिपाठी जीपीएम जिला वन कार्यालय में प्रभारी डीएफओ के तौर पर कार्यरत रहे इसलिए इस मामले की गवाही में कटघोरा एसडीओ संजय त्रिपाठी भी आये हुए थे। इसी दौरान बाबू ने त्रिपाठी पर डंडे से सिर और शरीर पर प्रहार कर दिया। जानलेवा हमला से त्रिपाठी का सिर फटने की जानकारी मिल रही है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, SDO को इलाज के लिए गौरेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद एसडीओ ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज किया था,

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026/घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बैगा अंचल में बुधवार को उस समय प्रशासनिक सक्रियता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles