CG-अभनपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका; गोबरा-नवापारा की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने दिया इस्तीफा, ये है वजह


रायपुर, 10 जून 2026. रायपुर के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। गोबरा-नवापारा नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संध्या राव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

संध्या राव लंबे समय से गोबरा-नवापारा नगर पालिका में सक्रिय जनप्रतिनिधि रही हैं और लगातार तीन बार पार्षद के रूप में निर्वाचित हो चुकी हैं। वे क्षेत्र की सबसे अधिक मतों से जीतने वाली पार्षदों में भी शामिल रही हैं। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

राजनितिक सूत्रों के अनुसार, संध्या राव ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया है। हालांकि उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम या किसी नई राजनीतिक रणनीति को लेकर अभी कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है। संध्या राव लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़ी रही हैं और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके इस्तीफे को अभनपुर क्षेत्र में कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण नुकसान के रूप में देखा जा रहा है।

क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाली नेता के पार्टी छोड़ने से स्थानीय राजनीति में समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संध्या राव आगे किस राजनीतिक दिशा में कदम बढ़ाती हैं और क्या वे किसी अन्य दल से जुड़ती हैं या सक्रिय राजनीति से कुछ समय के लिए दूरी बनाती हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp