Trending

CG-बीजेपी को बड़ा झटका; नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता


महासमुंद, 8 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोमवार को महासमुंद जिले से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू की धर्मपत्नी राधा साहू ने अपने दर्जनों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश

तुमगांव में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर और जिला पंचायत सदस्य सृष्टि चंद्राकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

दोनों नेताओं ने राधा साहू और उनके साथ आए समर्थकों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर लिया निर्णय

कांग्रेस में शामिल होने के बाद राधा साहू ने कहा कि पार्टी की जनहितैषी सोच, सामाजिक सरोकारों और जनता के मुद्दों को लेकर किए जा रहे संघर्ष से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवाज उठाने का काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तुमगांव की राजनीति में बढ़ेगा कांग्रेस का प्रभाव

आपको बता दें की तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू के परिवार से जुड़े इस घटनाक्रम का स्थानीय राजनीति पर प्रभाव पड़ सकता है। राधा साहू का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए संगठनात्मक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि उनके साथ कई सक्रिय कार्यकर्ता और समर्थक भी कांग्रेस से जुड़े हैं।

भाजपा ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए की नई नियुक्तियां

इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के अनुसार— बीजापुर विधानसभा के लिए दिनेश कश्यप को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बस्तर विधानसभा के लिए श्रीनिवास राव मद्दी को प्रभारी तथा श्रीनिवास मिश्रा को सहप्रभारी बनाया गया है। कोंटा विधानसभा के लिए रूपसिंह मंडावी को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

राजनीतिक सरगर्मियां तेज

एक ओर जहां महासमुंद में कांग्रेस को राधा साहू और उनके समर्थकों के रूप में नई ताकत मिली है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपकर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी समय में इन दोनों घटनाक्रमों का असर स्थानीय और क्षेत्रीय राजनीति में देखने को मिल सकता है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp