LIVE UPDATE

CG बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले स्टूडेंट्स को राज्यपाल मुख्यमंत्री ने दी बधाई….असफल होने वाले स्टूडेंट्स को निराश नहीं होने की दी सलाह, कहा- चुनौती मानकर आगे बढ़ें

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड में सफल होने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बधाई व शुभकामनाएं दी है, राज्यपाल ने परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की सलाह दी है, और कहा कि इसे ही चुनौती मानकर आगे बढ़ें, सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी।

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वी और 12वी की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है, इस बार फिर बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है, कक्षा 12 वीं में मुंगेली के योगेंद्र वर्मा ने टॉप किया है, योगेंद्र को 97.40 प्रतिशत अंक मिले है, वही कक्षा 10वीं में रायगढ़ की निशा पटेल ने टॉप किया है | निशा को 99.33 अंक मिला है |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।
राज्यपाल ने समस्त छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की सलाह दी और कहा कि इसे ही चुनौती मानकर आगे बढ़ें, सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बोर्ड में सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है, इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जिस तरह विद्यार्थियों ने इन बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से जिन्दगी के एक अहम चरण में सफलता अर्जित की है, उसी तरह भविष्य में भी वे जिन्दगी के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे और अपने स्कूल, गांव, शहर के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल नहीं हो सकने वाले परीक्षार्थियों को भी बिना निराश हुए पूरे धैर्य, हिम्मत और मेहनत के साथ निरन्तर अध्ययन करने की समझाईश दी और कहा कि उन्हें भी परीक्षा सहित जीवन में सफलता निश्चय मिलेगी। मुख्यमंत्री नेे इस बात के लिए भी शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में परिणाम पिछलेे वर्ष की तुलना में बेहतर आया है।

बता दें कि इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 68.20 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जो पिछले वर्ष से एक प्रतिशत अधिक है। इसी तरह हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में 78.43 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.74 प्रतिशत अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles